रामगढ़  में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर : एक की मौत, दो घायल सीकर और जयपुर रेफर; कार छोड़कर भागा ड्राइवर

रामगढ़ में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर : एक की मौत, दो घायल सीकर और जयपुर रेफर; कार छोड़कर भागा ड्राइवर

रामगढ़ शेखावाटी: में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फतेहपुर-चूरू हाईवे पर गंगापुर बस स्टैंड के पास रात करीब 12:30 बजे हुआ।

मृतक की पहचान नारसरा गांव के अशोक (34) पुत्र बजरंग लाल के रूप में हुई है। घायलों में संदीप (28) पुत्र बाबूलाल और मदन सिंह (50) पुत्र धार सिंह शामिल हैं। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने रामगढ़ पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को फतेहपुर के राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां अशोक को मृत घोषित कर दिया गया। संदीप को गंभीर हालत में जयपुर और मदन सिंह को सीकर रेफर किया गया।

परिजनों के अनुसार, तीनों मदन सिंह की गुम हुई भैंस की तलाश में निकले थे। मृतक अशोक मजदूरी करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं – 5 साल का बेटा और 2 साल की बेटी। उसके परिवार में पिता खेती करते हैं और दो भाई व एक बहन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *