सड़क हादसे में दो युवकों की मौत : टाइल खरीदने के लिए जाते समय हुआ हादसा, एक साथी घायल

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत : टाइल खरीदने के लिए जाते समय हुआ हादसा, एक साथी घायल

जयपुर में बंदरों का आतंक, निगम मुख्यालय भी चपेट में:चेयरमैन बोले- 2 महीने से नहीं हुआ टेंडर, डिप्टी कमिश्नर नहीं कर रही सुनवाई

चिड़ावा में मंड्रेला थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तीन दोस्त बाइक से चिड़ावा टाइल्स खरीदने जा रहे थे। एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में दो की मौत, एक घायल मंड्रेला थाना प्रभारी सुरेश कुमार रोलन ने बताया कि मृतकों की पहचान सुरेंद्र धानक (30) और सुभाष कुमावत (36) के रूप में हुई है। हादसे में घायल जयसिंह मेघवाल को एंबुलेंस द्वारा चिड़ावा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमॉर्टम परिजनों के आने के बाद किया जाएगा।

टाइल्स खरीदने निकले थे चिड़ावा तीनों युवक चूरू जिले के नेशल बड़ी गांव के निवासी थे और आपस में घनिष्ठ मित्र भी थे। वे सुभाष के भाई के निर्माणाधीन मकान के लिए टाइल्स खरीदने के उद्देश्य से एक ही बाइक पर सवार होकर चिड़ावा जा रहे थे। इस दौरान इस्माइलपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों व भाजपा पदाधिकारियों ने पहुंचाई मदद हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी भी अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और सभी को चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

निर्माण कार्य से जुड़े थे तीनों युवक भाजपा नेता विकास स्वामी के अनुसार, तीनों युवक गांव में एक-दूसरे के पड़ोसी थे और भवन निर्माण क्षेत्र से जुड़े हुए थे। सुभाष टाइल्स का काम करता था, जबकि सुरेन्द्र और जयसिंह पेंटिंग का कार्य करते थे। सुभाष ने अपने भाई के मकान का कार्य ले रखा था और उसी के लिए टाइल्स लेने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, सुभाष की शादी एक साल पहले हुई थी और वह एक बेटा-बेटी का पिता था, जबकि सुरेंद्र अविवाहित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *