फतेहपुर शेखावाटी: सीबीएसई द्वारा कक्षा दसवीं बारहवीं सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। जिसके अंतर्गत श्री रामरिखदास पौदार उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 10 और 12 विज्ञान,वाणिज्य एवं कला का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने संकाय में शानदार अंको से सफलता हासिल की।जिसमें कक्षा 10 की पूर्वी जांगिड़ ने 94%, खुशबू दायमा 90%, दिव्यंका शर्मा 89%, मनीषा 86%,अभिलाषा पारीक 84%, लतिका चिरानियां 83% एवं ताहिरा अय्यूब खोखर ने 80% अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।कक्षा बारहवीं में गुलनाज ने 84%, पल्लवी जाधव ने 84%, खुशबू दायमा 83% अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं व अभिभावकों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के सचिव महोदय रामअवतार जैन एवं प्राचार्य डॉ शिल्पी सिंह ने छात्र-छात्राओं की सराहना कर प्रोत्साहित किया तथा सभी अध्यापक गणों को अच्छे परिणाम के लिए धन्यवाद दिया।









Leave a Reply