सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि बोर्ड की ओर से अन्य वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा दी गई है।
इस बीच रिजल्ट घोषित होने के बाद से ही स्टूडेंट्स का लंबा इंतजार खत्म हुआ और सालभर की मेहनत की नतीजा रिजल्ट में आए गुड मार्क्स में दिखाई दिया। अच्छे अंक लाने वाले बच्चों के अभिभावकों के चेहरों पर भी खुशी साफ दिखाई दी। जबकि अच्छे रिजल्ट देने वाले स्कूल संचालकों ने भी अपने स्टूडेंट्स का मुंह मीठा करवाया।
95 प्रतिशत से ज्यादा लाने वाले भेजें अपनी डिटेल, ऐप पर होगी फोटो पब्लिश
95 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले स्टूडेंट्स की फोटो शेखावाटी टुडे वेबसाइट पर पब्लिश होगी। इसके लिए फोटो सहित पूरी जानकारी देनी होगी। अपनी फोटो, मार्कशीट की कॉपी के साथ माता-पिता, स्कूल, गांव- शहर का नाम मोबाइल नंबर 9928420968 पर भेजना होगा। ध्यान रहे, बोर्ड से जुड़ी किसी अन्य तरह की जानकारी के लिए रिपोर्टर के इन नंबरों पर कॉल- मैसेज ना करें। इन नंबरों पर सिर्फ फोटो पब्लिश से संबंधित डिटेल दें।
इस फॉर्मेट में भेजें डिटेल
नाम :
स्कूल का नाम :
मार्कशीट की फोटो:
सब्जेक्ट:
प्रतिशत :
इस नंबर पर भेजें : 9928420968


Leave a Reply