फतेहपुर में भगवान श्री लक्ष्मीनाथ जी महाराज के 495वें महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। लक्ष्मीनाथ मंदिर सभागार को रोशनी और फूलों से सजाया गया है। कोलकाता से आए 15 कारीगरों ने पिछले 15 दिनों से मंदिर की सजावट में जुटे हैं।
मंदिर में कोलकाता और बेंगलुरु से मंगवाए गए फूलों से विशेष सजावट की गई है। बीती रात से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। सजावट देखने के लिए लोग लगातार मंदिर पहुंच रहे हैं।
शोभायात्रा का सोमवार सुबह आयोजन किया गया। यह यात्रा सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, लक्ष्मीनाथ मंदिर, छोटा बाजार से होते हुए आगे बढ़ेगी। फिर नेवटिया स्कूल, ठलवा आश्रम, पुराना सिनेमा हॉल होते हुए बावड़ी गेट बस स्टैंड तक जाएगी। वहां से आसाराम जी का मंदिर, अमृता हॉस्पिटल, सिटी सेंटर मार्केट और भेरुजी के मंदिर से होकर दोपहर 12:30 बजे गढ़ परिसर पर समाप्त होगी।
शोभायात्रा में शामिल होने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कस्बे के भामाशाहों ने 100 से अधिक स्थानों पर ठंडा पानी, जूस और फलों की नि:शुल्क व्यवस्था की है


Leave a Reply