कुमास में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, भक्ति भजनों से धर्ममय हुआ वातावरण

कुमास में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, भक्ति भजनों से धर्ममय हुआ वातावरण

ग्राम कुमास (मण्डावा) में जीण-जमवाय माताजी चौक में ठा. विशाल सिंह शेखावत निहाल कंवरसा मेमोरियल ट्रस्ट (रजि.) कुमास / चूरू के तत्वावधान में ग्राम कुमास की 7 प्रतिभाओं, जिन्होने कक्षा 5, 8, 9 एवं 12 के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं उनको तथा 4 प्रतिभाएं ऐसी जिन्होने गरीबी से जुझते हुए अपनी लगन एवं मेहनत से उच्च अंक प्राप्त कर विभिन्न राजकीय सेवाओं में स्थान प्राप्त किया है उनको ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम के दो भामाशाहों एवं दो समाज सेवियों को भी सम्मानित किया गया है। ट्रस्ट के संस्थापक, अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अमरसिंह शेखावत की अध्यक्षता में सम्पन्न प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि ठा. अंगद देव सिंह, मण्डावा एवं विशिष्ट अतिथि अजाज नबी, प्राचार्य कुमास थे। सम्मानित प्रतिभाओं को माल्यार्पण कर साफा, शाल, स्मृति चिन्ह, नगद राशि एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर अतिथियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी, चेयरमेन डॉ. अमरसिंह शेखावत ने अतिथियों का अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे समाज सेवी राहुल कुमास, पंचायत समिति मण्डावा के सदस्य का सम्मान जीण-जमवाय माताजी मन्दिर के व्यवस्थापक, समाज सेवी रामबाबू पारीक ने ट्रस्ट की ओर से किया। समारोह में माताजी का भव्य जागरण हसन भारती एण्ड पार्टी द्वारा स्थानीय एवं बाहर से आये अनेक धर्म प्रेमियों की उपस्थिति में लोकदेवी जीण माताजी एवं जमवाया माताजी तथा लोक देवता हर्षनाथ भैरव जी की महिमा के साथ-साथ अनेक भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को धर्ममय बनाया। डॉ. कौशल सिंह एवं शार्दुल सिंह ने आभार जताया।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *