बिसाऊ । कस्बे के बाजार में चालकों द्वारा मनमर्जी से अपने वाहन खड़े कर देने से दिन में कई बार जाम लगता है। उस पर कस्बे में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए यातायात पुलिसकर्मी भी तैनात नहीं हैं। कस्बे में शीतला चौक से लेकर मुख्य बाजार, मलसीसर स्टैंड, बाइपास तक सड़क पर दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर तक सामान रखने, ग्राहकों द्वारा बैंकों के बाहर दुपहिया वाहन खड़े कर देने से कई बार जाम की स्थिति बनती है। मॉल आदि में भी पार्किंग की सुविधा नहीं होने से लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़ा करते हैं। बाइपास से बस स्टैंड, गणगौर वाले कुएं तक सड़क पर चलना भी दुर्घटना को दावत देने जैसा हो रहा है। चढ़ाई पर सड़क संकरी होने से दिनभर जाम रहता है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हर बार सीएलजी बैठकों में मांग उठाई जाती है लेकिन समाधान नहीं होता है। एक सप्ताह पहले भी सीएलजी बैठक में भाजपा नेता सुभाष जांगिड़ ने यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग डीएसपी हरिसिंह धायल से की थी। इस पर डीएसपी ने थानाधिकारी को कहा था कि यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों के कार्रवाई करें और उनका चालान काटें। थानाधिकारी ने ऐसे कई वाहनों के चालान भी काटे लेकिन वाहन चालकों को चालान का डर नहीं है।

🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प




Leave a Reply