घर में काम कर रहे कारपेंटर को सांप ने डसा:पहले धार्मिक स्थल ले गए परिजन, हालत बिगड़ने पर पहुंचाया डीबी अस्पताल
चूरू में घर में काम कर रहे कारपेंटर को सांप ने डस लिया। सांप के डसने से व्यक्ति अचेत होने लगा। परिवार के लोग व्यक्ति को पहले धार्मिक स्थल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया।
अस्पताल में हनुमान ने बताया कि उसका बहनोई सात्यू पट्टा राजपुरा निवासी भंवरलाल (49) घर में कारपेंटर का काम करता है। शुक्रवार शाम वह घर में काम कर रहा था। औजार लेने के लिए संदूक में हाथ डाला था। तभी अचानक वहां छिपे सांप ने उसके हाथ पर डस लिया। जिससे भंवरलाल की तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग भंवरलाल को पहले गांव में स्थित धार्मिक स्थल पर लेकर पहुंचे, जहां झाड़ फूंक के बाद उसको डीबी अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल भंवरलाल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। जहां उसका इलाज जारी है।
चूरू में बिजली निगम के कर्मचारी की करंट से मौत:मीटर लगाते समय अचानक लगा झटका, पुलिस जांच में जुटी
चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र में बिजली निगम में टेक्नीशियन हेल्पर के पद पर कार्यरत कर्मचारी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
बिजली निगम का कर्मचारी सोमवीर (35) वन विहार कॉलोनी में सत्यनारायण शर्मा के घर बिजली का मीटर लगाने गया था। काम करते समय उन्हें तेज करंट का झटका लगा। उनकी हालत बिगड़ने पर साथी कर्मचारी तुरंत निजी वाहन से उन्हें डीबी अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड ले गए।
अस्पताल में डॉक्टरों ने सोमवीर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल दयाराम शर्मा मौके पर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी एकत्र हो गए।
मृतक के भाई जगदीश प्रसाद ने पुलिस को रिपोर्ट दी। वे रामपुरा के निवासी हैं। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। शनिवार दोपहर को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाली थाना के हेड कॉन्स्टेबल सुभाषचंद्र मीणा मामले की जांच कर रहे हैं।

🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प




Leave a Reply