चूरू के वार्ड 25 स्थित मीना मस्जिद के पास दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। शादी में नहीं बुलाने को लेकर हुए इस झगड़े में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पहला मामला यूसुफ (70) ने दर्ज कराया। उन्होंने खराती, शाहिद, जाहिद समेत 17 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। दूसरा मामला आसिफ (24) ने दर्ज कराया। आसिफ ने बताया कि 19 सितंबर की रात साढ़े आठ बजे वह काम से घर लौट रहा था। मीना मदरसा के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया।
आरोपियों ने लाठी, सरिया, बरछी और ईंट से हमला किया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उसके चाचा रूस्तम, लुकमान, जाहिद, अनवर और अदनान पर भी हमला किया गया। इस हमले में रूस्तम के सिर पर गंभीर चोट आई।
आसिफ ने अब्बास, रमजान, मोहम्मद समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कोतवाली थाना के एएसआई सुरेश कुमार के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं…
🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को
फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन
एडीजी ने रामगढ़ शेखावाटी पुलिस थाना व फतेहपुर डीएसपी ऑफिस का निरीक्षण किया, संगठित अपराध, महिलाओं व बच्चों के विरूद्ध क्राइम पर विशेष निगरानी रखी जाए: एडीजी


Leave a Reply