AI जनरेटेड फ़ोटो
सीकर: मॉर्निंग वॉक पर जा रही महिला के गले से चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। दो बाइक सवार बदमाश पीछे से आए और महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। घटना सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
शहर के वार्ड नंबर-21 बालाजी की गली, भगवान दास मैरिज पैलेस के सामने, पालवास रोड पर रहने वाले राधेश्याम सोनी (73) ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया- वह अपनी पत्नी सुलोचना के साथ सुबह 5 बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे। इस दौरान वे हनुमानजी के कुएं के चौराहे पर पहुंचे। पीछे से बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाश आए और पत्नी के गले से सोने की चेन काटकर ले गए।
महिला ने जब शोर-शराबा किया तो आस-पास के लोग आ गए, जिसके बाद चोर मौके से बाइक लेकर भाग गए। लोगों ने चोरों का पीछा किया लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। सोने की चेन की कीमत करीब पौने दो लाख बताई गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई तूफान सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

Leave a Reply