बीकानेर से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का पहला ट्रायल सफल रहा। आठ कोच वाली यह ट्रेन सुबह 9:30 बजे बीकानेर जंक्शन से रवाना हुई। ट्रेन ने 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हुए सवा घंटे में रतनगढ़ जंक्शन तक का सफर पूरा किया।
रतनगढ़ जंक्शन पर ट्रेन के आगमन पर स्थानीय लोगों ने वंदे भारत के साथ सेल्फी ली। ट्रेन में सीनियर डीओएम जयप्रकाश समेत कई रेलवे अधिकारी मौजूद थे। स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल मीणा, एडीएन देवेंद्र मीणा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर ओम सुरेश भगासरा, महेश मीणा, बलवीरसिंह, आरपीएफ प्रभारी विजयसिंह मीणा और जीआरपी के एएसआई रामनिवास ने ट्रेन का निरीक्षण किया।
रतनगढ़ जंक्शन पर आधे घंटे के ठहराव के बाद ट्रेन वापस बीकानेर के लिए रवाना हो गई। रेलवे प्रशासन आने वाले दिनों में इसी ट्रेन को दिल्ली तक ट्रायल रन के लिए ले जाएगा। यह ट्रेन जब नियमित रूप से चालू होगी, तो यात्रियों को बीकानेर से दिल्ली की यात्रा में कम समय लगेगा।
चूरू की अन्य खबरें…
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धतिApril 10, 2026
चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावटApril 7, 2026
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल कोApril 4, 2026
लक्ष्मणगढ़ में नि:शुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर कलFebruary 14, 2026
चूरू पीडब्ल्यूडी एसई ऑफिस की संपत्ति कुर्क करने पहुंची कोर्ट की टीम, हाथ जोड़ एसई ने मोहलत मांगीFebruary 10, 2026


Leave a Reply