चूरू/लक्ष्मणगढ़: शेखावाटी क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल के तहत लक्ष्मणगढ़ स्थित श्रद्धानाथ आश्रम में रविवार, 15 फरवरी (महाशिवरात्रि) को एक दिवसीय नि:शुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर शेखावाटी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन, चूरू एवं विशाल सिंह जी शेखावत निहाल कवर सा मेमोरियल ट्रस्ट, कुमास/ चूरू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
शिविर में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. अमरसिंह शेखावत के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रोगियों की जांच एवं परामर्श प्रदान करेगी। चिकित्सा दल में डॉ. बी.एल. गोड़, डॉ. राजपाल मायाल, डॉ. कौशल, डॉ. डी.दास, डॉ. हर्षवर्द्धन शेखावत सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार शिविर में पथरी, गठिया, चर्म रोग, पाइल्स, टॉन्सिल, फोड़ा, फिस्टुला, नासूर, एलर्जी, नजला, एनीमिया, चर्म संबंधी समस्याएं, सोरायसिस, बच्चों की गांठ, ट्यूमर, पीलिया, सफेद दाग, प्रोस्टेट, दमा (श्वास) सहित विभिन्न रोगों का उपचार किया जाएगा। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों के रोगों के लिए विशेष चिकित्सा व्यवस्था रहेगी।
शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक संचालित रहेगा, जिसमें रोगियों को आवश्यकतानुसार दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
स्थानीय नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
खबरें और भी हैं…

हाईवे अथॉरिटी की अनदेखी: रामगढ़ बाईपास पर फिर ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला




रामगढ़ शेखावाटी में NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, बड़ा हादसा टला

लक्ष्मणगढ़ में नि:शुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर कल

Leave a Reply