श्री लक्ष्मीनाथ महोत्सव, प्रभात फेरी निकाली : रोजाना होगा आयोजन, 12 मई को निकलेगी शोभायात्रा

श्री लक्ष्मीनाथ महोत्सव, प्रभात फेरी निकाली : रोजाना होगा आयोजन, 12 मई को निकलेगी शोभायात्रा

फतेहपुर में श्री लक्ष्मीनाथ जी महाराज के मंदिर पर 495वां महोत्सव मनाया जा रहा है। 12 मई को होने वाली शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। महोत्सव की शुरुआत मंगलवार से हो गई है।

मंगलवार की सुबह श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। यह फेरी कस्बे के सौदा बाड़ा से शुरू होकर मोदी हॉस्पिटल पहुंची। फिर नेशनल हाईवे और शमशान घाट होते हुए वाल्मीकि समाज बस्ती तक गई।

प्रभात फेरी भोजकों के भैरूजी महाराज के सामने से धानुका मंदिर पहुंची। वहां से ब्रह्म चौक और छोटा बाजार होते हुए वापस लक्ष्मीनाथ जी महाराज के मंदिर पर समाप्त हुई। महोत्सव के दौरान रोज कस्बे के अलग-अलग स्थानों से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

Latest News

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *