सीकर के खंडेला इलाके में बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को खंडेला पुलिस ने चौकडी रोड पर ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर 19 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। जो बिना वैध दस्तावेजों के वहां मजदूरी कर रहे थे। इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने 36 बांग्लादेशियों को विभिन्न ईंट भट्टों से पकड़ा था।
गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने रातभर पीछा कर इन अवैध प्रवासियों को पकड़ा और उन्हें खंडेला पुलिस को सौंप दिया। खंडेला इलाका लंबे समय से अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की शरणस्थली बना हुआ है। पुलिस की चेतावनी के बावजूद ईंट भट्टा मालिक बिना दस्तावेजों के इन लोगों को काम दे रहे हैं। गुरुवार को हुई कार्रवाई के दौरान कई बांग्लादेशी खेतों में भाग निकले थे, लेकिन गौरक्षा दल और पुलिस की सतर्कता से शुक्रवार को फिर बड़ी संख्या में इन्हें पकड़ा गया।
हैरानी की बात यह है कि अवैध प्रवासियों को शरण देने वाले ईंट भट्टा मालिकों के खिलाफ पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भट्टा मालिक बेखौफ होकर इन प्रवासियों को काम दे रहे हैं। जिससे इलाके में सुरक्षा चिंताएं बढ़ रही हैं। पुलिस ने भट्टा मालिकों को दोबारा चेतावनी दी है, लेकिन कार्रवाई की कमी से सवाल उठ रहे हैं।
खंडेला पुलिस अब पकड़े गए बांग्लादेशियों के दस्तावेजों की जांच कर रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। इलाके में ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहने की संभावना है।
-
🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प -
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति -
चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट -
धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन -
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को


Leave a Reply