पूर्व विधायक बनवारीलाल भिंडा की 7वीं पुण्यतिथि मनाई : फतेहपुर के गोयनका मंदिर में लोगों ने दी श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने कहा- वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते थे

रामगढ़ श्री कृष्ण गौशाला में आजीवन सदस्यता सत्यापन अभियान आज 31 जुलाई को समाप्त हुआ

फतेहपुर में भूतपूर्व विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे स्वर्गीय बनवारी लाल भिंडा की 7वीं पुण्यतिथि गुरुवार को कस्बे के गोयनका मंदिर में मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने पूर्व विधायक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें राजनीति का भीष्म पितामह बताया। पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया ने कहा कि भिंडा जी फतेहपुर में भाजपा के भीष्म पिता भी हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न पदों पर रहते हुए सभी लोगों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया।

स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि पूर्व विधायक बनवारी लाल भिंडा भाजपा के मजबूत स्तंभ थे। वे पार्टी के जन्म से ही जुड़े रहे और फतेहपुर में पहली बार भाजपा का कमल खिलाने का काम किया।

कार्यक्रम में सांगलिया धाम के संत ओम दास महाराज, गोपाल आचार्य महाराज, विजय नाथ महाराज और रोशन नाथ महाराज उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, विधायक गोवर्धन वर्मा, पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया, दिनेश जोशी, मोहर सिंह, सरोज कड़वासरा, अमर सिंह शेखावत, तोलाराम प्रजापत, पार्षद दिनेश बियाला और बजरंग सिंह शेखावत सहित हजारों गणमान्य लोग मौजूद थे।

ये भी पढिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *