रामगढ़ शेखावाटी : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत रामगढ़ शेखावाटी स्थित रोहिड़ा बालाजी धाम में की गई।
इस अवसर पर संभाग प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट के माध्यम से कुल 200 पौधे लगाए जाएंगे, जिसकी शुरुआत आज 100 पौधों के रोपण से की गई। साथ ही, पिछले वर्ष लगाए गए पौधों का भी अवलोकन किया गया तथा उनकी देखरेख, कटाई-छंटाई व संरक्षण का कार्य भी किया गया। इन पौधों में शेरना, गुलमोहर, शीशम, इमली व शहतूत जैसे वृक्ष प्रमुख रूप से शामिल हैं।
प्रभारी प्रशांत जोशी ने बताया कि ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर लगभग तीन घंटे की कड़ी मेहनत से पौधारोपण किया। सभी कार्यकर्ताओं ने पहले गड्ढे खोदे, फिर समन्वयपूर्वक बारी-बारी से पौधे लगाए। इसके साथ ही पुराने वृक्षों की भी देखभाल की गई।
इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के सक्रिय कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा, अमित जोशी, अनूप चौधरी, मयंक शर्मा, जगदीश प्रजापत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय सैनी, चंद्रप्रकाश सोनी, नरेश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर वृक्षारोपण में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।


Leave a Reply