रामगढ़ में ट्रांसफॉर्मर से चिपकने से नंदी की दर्दनाक मौत

VID-20250713-WA0010

विडीयो-सुशील सोनी

रामगढ़ शेखावाटी में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण अधिकांश ट्रांसफॉर्मर असुरक्षित रखे गए है। न तो इनकी सुरक्षा के लिए कोई चारदीवारी है और न ही मजबूत तारबंदी। इन दिनों बरसात के दिनों में अधिकांश ट्रांसफॉर्मर के आस-पास घास पेडपौधे उगे हुए है जिन्हें खाने के लिए मूक पशु ट्रांसफॉर्मर के पास चले जाते हैं। इसी प्रकार आज रामगढ़ शेखावाटी में भैरामल के कुए के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर की टूटी-तारबंदी को तोडक़र एक नंदी घास खाने के चक्कर में ट्रांसफॉर्मर के पास चला गया। मूक और नासमझ पशु को क्या पता था कि ट्रांसफॉर्मर के तारों में मौत दौड़ रही है और वह इसी नासमझी में ट्रांसफॉर्मर के तारों के पास चला गया और उन्हें छूते ही विद्युत करेंट की चपेट में आ गया ओर तुरंत की काल के ग्रास में समा गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां आए जो उन्होंने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना कर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। बाद में नगरपालिका के कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने जेसीबी की सहायता से मृत नंदी को वहां से हटाया। मृत नंदी को देखकर एक दूसरा नंदी भी उसके पास जाने लगा लेकिन लोगों ने उसे भगा दिया। मोहल्लेवासियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मांग की है कि सभी ट्रांसफॉर्मर के चारों तरफ चारदीवारी या तारबंदी करवाई जाए जिससे कोई पशु या बच्चा उनके आसपास न जा सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *