मारवाड़ हैंडीक्राफ्ट उद्योग मेला शुरू

सीकर | एसके स्कूल के खेल मैदान नंबर-2 पर मारवाड़ हैंडीक्राफ्ट उद्योग मेले का शुभारंभ हुआ। पं. अरविंद मिश्रा व पं. पंकज मिश्रा ने गणेश पूजा करवाकर उद्घाटन किया। मेले में शहरवासियों को एक ही जगह मनपसंद उत्पाद वाजिब रेट पर उपलब्ध होंगे। मेला बच्चों व महिलाओं के मनोरंजन एवं खरीदारी के लिए अच्छा स्थान है। मेले के संचालक बलदेव सैनी व प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि मेले में आने वाले शहरवासियों के लिए अलग-अलग वैरायटी के उत्पाद मौजूद हैं। बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले हैं। वुडन आइटम, सौंदर्य प्रसाधन, गिफ्ट आइटम, खाद्य उत्पाद, हैंडी क्राफ्ट उत्पाद, स्टेशनरी, बुक्स, गारमेंट, हैंडलूम, क्रॉकरी, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, पानीपत का प्रसिद्ध हैंडलूम और प्लास्टिक आदि उत्पाद मिलेंगे। इस दौरान कांग्रेस ओबीसी जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेश सैनी, शेखावाटी विकास परिषद के सुरेश अग्रवाल व सुनील कुमार, राजेंद्र, सन्नी आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *