ऑटो में बैठी महिला की चेन तोड़ी : थाने से 300 मीटर दूर वारदात, बाइक पर बैठकर फरार

फतेहपुर में शनिवार शाम को एक नए तरीके से चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई। शारदा शर्मा नाम की महिला फतेहपुर बाईपास पर बस से उतरीं। वह अपने पीहर आई थीं। घर जाने के लिए थाने के सामने से ऑटो में बैठीं।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक भी उसी ऑटो में सवार हुआ। उसका साथी उसे बाइक से वहां छोड़कर ऑटो के पीछे चलने लगा। सूर्य मंडल के सामने पहुंचते ही युवक ने ऑटो रुकवाया। उतरते समय उसने महिला के गले से सोने की चेन झपटकर तोड़ ली। फिर पीछे आ रही अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया।

कुछ बाइक सवारों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले। यह पहला मामला है जब इस तरीके से चेन स्नैचिंग की गई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें… जहां से महिला ऑटो में बैठी, वहां कोतवाली और सदर थाना दोनों मौजूद हैं। बदमाशों ने थाने से मात्र 300 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *