सीकर में बारिश, पानी में फंसा कार ड्राइवर : बजाज रोड पर दुकानों में घुसा पानी, खाटूश्यामजी बरसात में भीगे भक्त

सीकर में दोपहर 3 बजे मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छाने से अंधेरा हो गया। इसके बाद बूंदाबांदी के साथ ही तेज बरसात शुरू हो गई। वाहन चालकों को गाड़ियों की रेड लाइट जलाकर निकलना पड़ा। सीकर-जयपुर रोड पर एक फीट तक पानी भर गया। वहीं खाटूश्यामजी में भी बारिश हो रही है। खाटू की गलियों में पानी भर गया है। इससे भक्तों को परेशानी हो रही है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.3 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को दोपहर 4:30 बजे बाद सीकर जिले के श्रीमाधोपुर,धोद सहित कई इलाकों में बारिश हुई थी।

सीकर में दोपहर में काले बादल छाने के बाद बूंदाबांदी के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *