132 केवी जीएसएस बिसाऊ में फॉल्ट, कई गांवों की बिजली बंद।

132 केवी जीएसएस बिसाऊ में फॉल्ट, कई गांवों की बिजली बंद।

बिसाऊ ।132 केवी जीएसएस बिसाऊ में फॉल्ट, कई गांवों की बिजली बंद । बिसाऊ डिस्कॉम के सहायक अभियंता अजितपाल के अनुसार मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे132 केवी जीएसएस बिसाऊ पर झुंझुनूं लाइन की सीटी (विद्युत आपूर्ति से जुड़ी एक मशीन) जलने से ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे गांगियासर, निराधनु, चंदवा, बिरमी, टांई और बिसाऊ जीएसएस से जुड़े गांवों की बिजली बंद हो गई।इसमेरामगढ़ उपखंड की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। रात 8 से 9 बजे तक बिजली बहाल होने की संभावना है।
चूरू से जोड़ कर वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास
इसी बीच जानकारी मिली है कि लाइन चूरू से जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है ताकि जनता को परेशानी न हो। हालांकि बिजली की आँखमिचौली को देख कर लग रहा है कि वैकल्पिक व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *