मजदूर के बैंक खातों से एक करोड़ का ऑनलाइन फ्रॉड : नौकरी का झांसा देकर खुलवाए तीन बैंक खाते, एटीएम-चेकबुक समेत मोबाइल सिम भी हड़पी

सीकर: “मैं तुम्हें अच्छा काम दिला दूंगा, लेकिन इसके लिए अलग-अलग बैंक खाते खुलवाने होंगे” – यह कहकर एक व्यक्ति ने मजदूर से खाते खुलवाए और फिर उनसे एक करोड़ से अधिक का ऑनलाइन फ्रॉड कर दिया। मजदूर ने सीकर के साइबर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

लक्ष्मणगढ़ के टीबा की ढाणी निवासी होलाश कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। करीब 3 से 4 साल पहले उसने साइंस कॉलेज सीकर में टाइल्स लगाने का काम किया था। इस दौरान वहां पर भैरूपुरा गांव का रहने वाला महेंद्र आता-जाता रहता था।

अच्छा काम दिलवाऊंगा, बस बैंक अकाउंट खुलवाना है होलाश कुमार ने बताया- महेंद्र से उसकी पहचान होने के कारण महेंद्र ने होलाश से नजदीकियां बढ़ाई। करीब डेढ़ से 2 साल पहले महेंद्र ने होलाश से कहा कि आपको अच्छा काम दिलवाऊंगा, इसके लिए आपको बैंक अकाउंट खुलवाना है।

महेंद्र की बातों में आकर और उस पर विश्वास करके होलाश ने कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक और बंधन बैंक में अकाउंट खुलवा लिए। इन तीनों अकाउंट की चेक बुक, पासबुक, एटीएम कार्ड और नेट बैंकिंग भी महेंद्र ने होलाश से ले ली।

होलाश कुमार ने बताया- इन बैंक अकाउंट में जो मोबाइल नंबर दिए थे वह सिम भी महेंद्र ने होलाश से ले ली। महेंद्र ने इन तीनों अकाउंट में ऑनलाइन फ्रॉड की राशि का लेनदेन किया।

1 करोड़ रुपए से अधिक राशि के लेनदेन किया होलाश कुमार ने बताया- इसका पता साइबर पोर्टल पर अकाउंट की शिकायत होने के बाद चला। अब होलाश की रिपोर्ट पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार पिछले डेढ़ साल में तीनों अकाउंट से करीब 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि का लेनदेन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *