झुंझुनूं के चिड़ावा में कर्ज से परेशान होकर अधेड़ ने उठाया खौफनाक कदम, चिड़ावा में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट, लोन नहीं चुका पाने और बैंक कर्मियों द्वारा दबाव बनाए जाने की लिखी बात ■ पश्चिम बंगाल SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ट्रिब्यूनल से मंजूरी प्राप्त वोटर्स को मिलेगा वोटिंग का अधिकार■ इजरायल-लेबनान में 10 दिनों के लिए सीजफायर, क्रेडिट ले डोनाल्ड ट्रंप बोले- अब तक 10 युद्ध रुकवाए ■ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान, लेकिन यात्री सुरक्षित ■ एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 17 अप्रैल को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, जयपुर, अलवर, कोटपूतली, बहरोड़, दौसा व आसपास के जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं (40-50Kmph) के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है ■

Areawise News
सीकर से एक साल से फरार तस्कर पकड़ा : ससुराल में काट रहा था फरारी, अफीम तस्करी करता था
सीकर की लोसल थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में एक साल से फरार 2 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने बताया- 23 मई 2024 को अफीम तस्करी के मामले में दबिश के दौरान मास्टरमाइंड आरोपी मौके से फरार हो गया था। उसका साथी रिछपाल ढाका को 75 ग्राम अफीम और तस्करी में वाहन के साथ पकड़ा गया था। तब से आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। वह अपने ससुराल बोसाना (धोद) और लोसल में एक्टिव था। साथ ही इंस्टाग्राम के जरिए अन्य अपराधियों के संपर्क में भी था।
सीकर एसपी भुवन भूषण यादव के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साधनों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर शातिर अपराधी को ट्रैक किया गया। जिसके बाद लोसल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रकाश (30) निवासी मौलासर (डीडवाना-कुचामन) के रूप में हुई है। पकड़ा गया आरोपी डीडवाना-कुचामन का शातिर अपराधी है। पुलिस अब मामले में अन्य संलिप्त तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।
Leave a Reply to Bhuwanesh sharma Cancel reply