केन्द्र सरकार के 11साल पर संकल्प से सिद्धि तक अभियान : सीएम और डिप्टी सीएम गिनाएंगे उपलब्धियां, प्रोफेशनल मीट और चौपाल का आयोजन

केन्द्र सरकार के 11साल पर संकल्प से सिद्धि तक अभियान : सीएम और डिप्टी सीएम गिनाएंगे उपलब्धियां, प्रोफेशनल मीट और चौपाल का आयोजन

जयपुर: मोदी सरकार के केन्द्र में 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी सोमवार से ‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान चलाएगी। अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए पार्टी केन्द्र सरकार द्वारा किए गए कामों को जनता के बीच लेकर जाएगी।

इसके लिए प्रोफेशनल मीट, प्रदर्शनी, विकसित भारत संकल्प सभा, मोहल्ला और ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा प्रेस कांफ्रेंस करके केन्द्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियां गिनाएंगे।

पार्टी ने अभियान को लेकर प्रदेश टोली का भी गठन किया है। इसमें विधायक जितेन्द्र गोठवाल को संयोजक, विधायक गोपाल शर्मा, टोंक जिलाध्यक्ष अजीत मेहता, महेन्द्र बोहरा और रामहेत यादव को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी है। इस टोली के जिम्मे प्रदेश में पूरे अभियान का संचालन और मॉनिटरिंग का काम रहेगा।

जिला स्तर पर प्रोफेशनल मीट का आयोजन पूरे देश में 9 से 21 जून तक अभियान चलेगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन से अभियान की शुरुआत होगी। प्रदेश में 10 जून को सीएम भजनलाल शर्मा जयपुर और डिप्टी सीएम अन्य जिलों में मीडिया के जरिए केन्द्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे।

इसके बाद प्रत्येक जिले में एक प्रोफेशनल मीट आयोजित होगी। इसमें अलग-अलग प्रोफेशनल्स से जुड़े लोग शामिल होंगे। इस मीट पर में बीजेपी ‘विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका, ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल’ और ‘सशक्त भारत और सुरक्षित भारत’ विषय पर प्रोफेशनल्स की राय जानी जाएगी।

वहीं, प्रत्येक मीट में आए प्रोफेशनल्स में से 50 प्रोफेशनल के अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किए जाएंगे।

मोहल्ला और ग्राम चौपाल का आयोजन

अभियान के तहत मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा जाएगा। वहीं वार्ड, पंचायत और बूथ स्तर पर शहरों में मोहल्ला चौपाल और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

चौपाल में केन्द्र की विभिन्न योजनाओं से वंचित लोगों का मौके पर ही योजना में रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। योजना के लाभार्थियों के अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किए जाएंगे।

अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों का साहित्य भी वितरित करेंगे।

रामगढ़ शहर व ग्रामीण देहात के लिए अलग-अलग संयोजक व सह संयोजक

सम्पर्क से सिद्धि तक अभियान के लिए रामगढ़ शहर के लिए एक संयोजक व दो सह संयोजक नियुक्त किए गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल कृष्ण को संयोजक व विमल अग्रवाल व ललित शर्मा को सहसंयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार रामगढ़ देहात के लिए अरविंद सिंह को संयोजक व सुरेंद्र चारण व प्रेमचंद छबरवाल को सह संयोजक बनाया गया है।

One response to “केन्द्र सरकार के 11साल पर संकल्प से सिद्धि तक अभियान : सीएम और डिप्टी सीएम गिनाएंगे उपलब्धियां, प्रोफेशनल मीट और चौपाल का आयोजन”

  1. मोहम्मद सलीम Avatar
    मोहम्मद सलीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *