फतेहपुर में डिवाइडर से टकराया कंटेनर:ऑटो को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, आगे के दोनों टायर फटे

फतेहपुर में डिवाइडर से टकराया कंटेनर:ऑटो को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, आगे के दोनों टायर फटे

ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

फतेहपुर। कस्बे के जयपुर बीकानेर हाईवे रघुनाथपुरा स्टैंड के पास मंगलवार को कंटेनर ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जानकारी के अनुसार सीकर से बीकानेर की तरफ कंटेनर जा रहा था तभी गलत दिशा से एक ऑटो कंटेनर के सामने आ गया जिसके बाद कंटेनर ड्राइवर द्वारा ऑटो को बचाने के चक्कर में कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर में जा घुसा जिसके कान ट्रक के आगे के दोनों टायर फट गए तो वही ट्रक आगे से क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन कंटेनर ड्राइवर की हिम्मत से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग वहां इकट्ठे हो गए इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को साइड में किया गया हालांकि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *