सीकर की तुनवाल ई-मोटर्स कंपनी के डायरेक्टर ने एक करोड़ 55 लाख 91 हजार रुपए की धोखाधड़ी, धमकी देने और कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने ये आरोप हरियाणा के उचाना कलां निवासी डिस्ट्रीब्यूटर पर लगाया है। मामले में सीकर के कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।
तुनवाल ई-मोटर्स कंपनी के डायरेक्टर अमित कुमार (34) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया- डिस्ट्रीब्यूटर नसीब सिंह ने कंपनी की गाइडलाइंस का उल्लंघन किया और ग्राहकों को गारंटी-वारंटी की सुविधा नहीं दीं। कंपनी के 1.55 करोड़ रुपए भी हड़प लिए। कंपनी की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर झूठे मैसेज शेयर किएऔर 50 लाख रुपए की उगाही की धमकी दी। शिकायत के अनुसार- मई 2023 में नसीब सिंह ने रानोली में टेंट लगाकर धरना-प्रदर्शन किया था, जिसके बाद रानोली थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हेड कॉन्स्टेबल दुर्गाराम मामले की जांच कर रहे हैं।
तीन महिलाओं ने ऑटो ड्राइवर से की लूटपाट:1500 रुपए छीने, मोबाइल छीनने का प्रयास; ड्राइवर जान बचाकर भागा
चूरू के देपालसर रोड पर तीन महिलाओं ने एक ऑटो ड्राइवर से लूटपाट की। वार्ड 40 निवासी 20 वर्षीय इरफान नाम का ऑटो ड्राइवर शहर में ऑटो चलाता है।
घटना उस समय हुई जब इरफान के एक साथी ने उसे देपालसर रोड से सवारी लाने के लिए भेजा। वहां पहुंचने पर तीन महिलाएं पहले से मौजूद थीं। महिलाओं ने इरफान के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने ऑटो के गल्ले में रखे करीब 1500 रुपए छीन लिए। आरोपी महिलाओं ने इरफान का मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया। इरफान किसी तरह अपनी जान बचाकर ऑटो छोड़कर भाग निकला। उसने अपने अन्य ऑटो चालक साथियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ कोतवाली थाने पहुंचा। उसने तीन महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस घटना से स्थानीय ऑटो चालकों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपी महिलाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply