रामगढ़ शेखावाटी। श्री कृष्ण गौशाला रामगढ़ की ओर से कस्बे के बबेरवाल भवन में अभिनंदन एवं आभार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 21 दिसंबर को संपन्न हुए गौशाला प्रबंधन समिति के चुनाव में सहयोग करने वाले रामगढ़ के नागरिकों एवं गौशाला कर्मियों का आभार व्यक्त कर सम्मान किया गया। साथ ही रामगढ़ के मूल निवासी एवं सीकर न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता दामोदर प्रसाद माटोलिया के सीकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने पर गौशाला परिवार एवं नगर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।
गरिमामयी मंच, विशिष्ट उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता गौशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद मूंदड़ा ने की। मुख्य अतिथि सीकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद माटोलिया रहे। विशिष्ट अतिथियों में दिल्ली प्रवासी ट्रस्टी विष्णु गोयनका, सप्त ऋषि सेवा मंडल न्यास के ट्रस्टी सचिव गणेश मल जोशी, श्रीकांत सिंघानिया, पृथ्वीराज सैनी, शिव प्रसाद सोनी , फतेहपुर से रामस्वरूप जांगिड़, एडवोकेट रामचंद्र महिचा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मंचस्थ रहे। गौशाला प्रबंधन समिति के मंत्री रामगोपाल सैनी भी मंच पर उपस्थित थे।
दीप प्रज्वलन से शुभारंभ
समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना, अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गौ माता की वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चुलेट, कोषाध्यक्ष गोपीचंद व्यास तथा कार्यकारिणी सदस्यों रामगोपाल सुंदरिया, उमाशंकर केजरीवाल, राकेश घुवाला, सुरेश सैनी ने गौशाला का दुपट्टा ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत किया।
चुनाव सहयोगियों का सम्मान
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में दिसंबर माह में हुए चुनाव में सहयोग देने वाले नागरिकों एवं गौशाला कर्मियों को आभार पत्र प्रदान कर तथा गौशाला का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मतगणना सहयोगी हुए सम्मानित
योगेश दाधीच, विजय कुमार तिवारी, अमित मौर्य, आशुतोष शर्मा, मुकेश कुमार तिवारी, शरद शर्मा, सुरेश सैनी, अजय पाल सिंह, अभिषेक हरितवाल, मनोज कुमार सैनी, महेश कुमार सैनी, विनोद कुमार कीर्तनीय एवं ताराचंद काछवाल को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामस्वरूप जांगिड़ तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार शर्मा का भी सम्मान हुआ।
गौशाला कर्मियों का विशेष सम्मान
चुनाव प्रक्रिया में अतिरिक्त योगदान देने वाले गौशाला कर्मी राहुल शर्मा, पूरणमल कनवाड़िया, विकास कलावटिया, नरेश कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार ढाका एवं अनुज कुमार देवड़ा को सम्मानित किया गया।
दामोदर प्रसाद माटोलिया का भव्य नागरिक अभिनंदन
समारोह के दूसरे सत्र में दामोदर प्रसाद माटोलिया के सीकर बार एसोसिएशन अध्यक्ष बनने पर दुपट्टा ओढ़ाकर, अभिनंदन पत्र एवं गौ माता का स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य अभिनंदन किया गया। उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने इसे पूरे रामगढ़ के लिए गौरव का क्षण बताया।
नगर की संस्थाओं ने भी दी शुभकामनाएं
शेखावाटी टुडे परिवार की ओर से वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार शर्मा, संपादक हेमंत कुमार, एडवोकेट शीतल शर्मा, एडवोकेट पूनम जांगिड़ एवं एडवोकेट अंजू जांगिड़ ने साफा, शॉल, फूलों की माला एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया। वहीं शेखावाटी विकास संस्थान के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, मंत्री हेमंत कुमार एवं कोषाध्यक्ष सुरेश सैनी ने भी अभिनंदन किया।
वकील बेटियों का आत्मीय सम्मान
कस्बे की वकील बेटियों ने विशेष आत्मीयता के साथ अभिनंदन किया। एडवोकेट शीतल शर्मा द्वारा काव्यात्मक रूप में लिखित अभिनंदन पत्र को एडवोकेट पूनम जांगिड़ एवं एडवोकेट अंजू जांगिड़ के साथ भेंट किया गया। एडवोकेट ज्योति केजरीवाल ने भी दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया।
उद्बोधन: रामगढ़ के लिए गौरव
स्वागत भाषण उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चुलेट ने दिया। विशिष्ट अतिथियों ताराचंद काछवाल, गणेश मल जोशी, विष्णु गोयनका, श्रीकांत सिंघानिया, शिव प्रसाद सोनी एवं गोपीचंद व्यास ने अपने संबोधन में माटोलिया के अध्यक्ष बनने को रामगढ़ के लिए गर्व का विषय बताया।
माटोलिया का प्रेरक संदेश
अपने अभिनंदन से अभिभूत दामोदर प्रसाद माटोलिया ने कहा कि वे रामगढ़ की माटी और यहां के प्रत्येक नागरिक के कर्जदार हैं। उन्होंने उपस्थित वकील बेटियों को कड़ी मेहनत कर वकालत व न्यायिक सेवा में नाम कमाने का संदेश दिया, ताकि पहचान उनके नाम से बने। साथ ही गौशाला प्रबंध समिति का आभार व्यक्त किया।
काव्यमय संचालन
कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं गौशाला प्रबंधन समिति सदस्य विजय कुमार शर्मा ने काव्यात्मक शेरो-शायरी के साथ किया। मधुर स्वर-लहरियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
उपस्थिति
समारोह में भंवरलाल तंवर, भोलाराम सैनी, भागीरथ मारोठिया, बजरंग लाल सैनी (इटली वाले), मदनलाल सैनी, श्यामलाल तोगासवाला, देवी सिंह खींची, नंदकिशोर मिश्रा, राम अवतार चोटिया, झूमर बागला, राम अवतार पुजारी, प्रहलाद राय उपाध्याय, ओम प्रकाश तालनिया ठेकेदार, सेवानिवृत्ति जिला शिक्षा अधिकारी रेखा राम खीचड़, पवन दाधीच, मुरारी लाल सोलंकी, श्रीमती इंदु लोसनिया, श्रीमती ललिता बोचीवाल सहित कस्बे के अनेक गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





Leave a Reply