सीकर के आर्ट्स कॉलेज में मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार करने के विरोध में और आर्ट्स कॉलेज के भवन के मरम्मत की मांग को लेकर आज स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया। जिन्होंने अब कॉलेज के बाहर धरना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं होती तो उग्र आंदोलन करेंगे।
छात्र नेता अभिषेक महला ने कहा कि आर्ट्स कॉलेज में पुराने भवन के निर्माण कार्य में लाखों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ। पुराने भवन की मरम्मत करवाई गई लेकिन मरम्मत एकदम घटिया तरीके से हुई। दीवारों में जगह-जगह दरारें और सीलन आ चुकी है। इसके साथ ही छत भी पूरी तरह से उखड़ चुकी है। इसके विरोध में आज यूनिवर्सिटी के गेट पर ताला जड़कर धरना शुरू किया गया है।
ऐसे में हमारी मांग है कि मरम्मत कार्य में जो भ्रष्टाचार हुआ उसकी जांच हो और जो भी दोषी हो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे पैसों की वापस वसूली की जाए। कॉलेज भवन की मरम्मत में स्टूडेंट्स का ही पैसा लगा है,इसकी बर्बादी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।





Leave a Reply