सीकर: अपराध.. अपराध

युवती को बॉस ने किया ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो बनाया:शादी का दबाव बनाकर गलत हरकत की, मना करने पर धमकाया

सीकर जिले में 22 साल की युवती के साथ अश्लील हरकत करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने बेटी के ऑफिस के ही मालिक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस शिकायत में बताया कि – उनकी बेटी 22 साल की है। वह सीकर जिले के कस्बे में संचालित एक ऑफिस में काम करती है। उस ऑफिस के मालिक ने बेटी को नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसी का फायदा उठाकर मालिक ने उसके साथ अश्लील हरकतें की और इनका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।

बाद में इस वीडियो को वायरल करने की धमकियां दे रहा है। मालिक दबाव बना रहा है कि उसकी बेटी आरोपी युवक से शादी कर ले। यह घटना 12 सितंबर की है। फिलहाल मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

स्कूली छात्रा से गैंगरेप करने वाला गिरफ्तार:सीकर पुलिस ने चूरू से दबोचा; दो आरोपी पहले पकड़े जा चुके

 सीकर में स्कूली छात्रा का किडनैप कर गैंगरेप करने के मामले में एक आरोपी को चूरू से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिछले एक साल से फरार था, जिस पर पुलिस ने 5 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। मामला उद्योग नगर थाने का है।

मामले में पकड़े गया आरोपी (हरियाणा) का रहने वाला है। दो आरोपियों सुनिल कुमार और अशोक कुमार को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

एक साल पुराना मामला साल 2024 में सीकर शहर में एक स्कूली छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल कर किडनैप कर लिया और दूसरी जगह ले गए। उसके साथ जबरन गैंगरेप किया। इसके बाद पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी थी।

सीकर जिले की अन्य खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *