सीकर: बीजेपी के सेवा पखवाड़ा के दौरान सीकर में हंगामा हो गया। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा जैसे ही भाजपा ऑफिस पहुंचे। राधाकिशनपुरा मोहल्ले के लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक दिया। सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।
गुस्साए लोगों ने सड़क की चौड़ाई करने में भेदभाव का आरोप लगाकर नारेबाजी की। मंत्री ने गाड़ी से उतरकर समझाइश की। इसके बाद मंत्री पैदल ही भाजपा ऑफिस जाना पड़ा।
राधाकिशनपुरा के लोगों का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक के परिचित के मकान को छोड़ दिया गया है। अन्य लोगों के मकान तोड़े जा रहे हैं। यह राधाकिशनपुरा के लोगों के साथ अन्याय है। सभी लोगों के मकानों पर बराबर की कार्रवाई होनी चाहिए।
सांवली सर्किल स्थित भाजपा जिला ऑफिस में सेवा पखवाड़ा की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे। भाजपा के जिला मीडिया सयोंजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि कार्यशाला में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
सीकर की खबरें और भी हैं…
🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्पApril 12, 2026
एडीजी ने रामगढ़ शेखावाटी पुलिस थाना व फतेहपुर डीएसपी ऑफिस का निरीक्षण किया, संगठित अपराध, महिलाओं व बच्चों के विरूद्ध क्राइम पर विशेष निगरानी रखी जाए: एडीजीApril 3, 2026
खाटूश्यामजी में श्रृंगार और संध्या आरती का समय बदला:आज से नए टाइम के अनुसार होगी, हर साल करीब एक करोड़ भक्त आते हैं दर्शन करनेApril 3, 2026
रामगढ़ शेखावाटी पुलिस की लगातार तीसरे दिन कड़ी कार्रवाई, दो पावर बाइक जब्तMarch 22, 2026
रामगढ़ शेखावाटी में निकला ऐतिहासिक गणगौर जुलूस, राजपुरोहित परिवार के निवास पर हुआ भव्य स्वागत व विशेष पूजाMarch 22, 2026


Leave a Reply