प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान का दौरा रद्द हो गया है। दरअसल वह पचपदरा में देश के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोरसायन परिसर का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन उद्घाटन से पहले सोमवार को ही परिसर में आग लग गई, जिसके चलते पीएम मोदी का दौरा रद्द हो गया है ■ बंगाल में पहले चरण के लिए और तमिलनाडु में सभी सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को होगा मतदान ■ चारधाम यात्रा के पहले ही दिन 2 श्रद्धालुओं की मौत, यमुनोत्री की चढ़ाई के दौरान बुजुर्ग की सांस फूली, महिला घोड़े से गिरी ■ मौसम विभाग की चेतावनी, इस साल उत्तर भारत में पड़ेगी भीषण गर्मी, सामान्य से ज्यादा रहेंगे लू के दिन, समय से पहले लू ने दी दस्तक, अप्रैल में हुई जून वाली गर्मी, तपती धूप से बेहाल हुए लोग ■ ट्रंप बोले- ईरान के साथ नए समझौते से दुनिया में आएगी शांति, ओबामा-बाइडन की गलतियों को सुधारा जाएगा ■
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान का दौरा रद्द हो गया है। दरअसल वह पचपदरा में देश के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोरसायन परिसर का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन उद्घाटन से पहले सोमवार को ही परिसर में आग लग गई, जिसके चलते पीएम मोदी का दौरा रद्द हो गया है ■ बंगाल में पहले चरण के लिए और तमिलनाडु में सभी सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को होगा मतदान ■ चारधाम यात्रा के पहले ही दिन 2 श्रद्धालुओं की मौत, यमुनोत्री की चढ़ाई के दौरान बुजुर्ग की सांस फूली, महिला घोड़े से गिरी ■ मौसम विभाग की चेतावनी, इस साल उत्तर भारत में पड़ेगी भीषण गर्मी, सामान्य से ज्यादा रहेंगे लू के दिन, समय से पहले लू ने दी दस्तक, अप्रैल में हुई जून वाली गर्मी, तपती धूप से बेहाल हुए लोग ■ ट्रंप बोले- ईरान के साथ नए समझौते से दुनिया में आएगी शांति, ओबामा-बाइडन की गलतियों को सुधारा जाएगा ■
जयपुर में बाइक सवारों ने लहराई तलवारें: 20 से अधिक मोटरसाइकिल पर किया हुड़दंग, कई नियम भी तोड़े; 7 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर :जयपुर में 20 से अधिक बाइक पर 40-50 युवाओं ने काफिला निकालते हुए हाथोंं में तलवारें लहराईं। जयपुर-दिल्ली हाईवे पर गलता गेट क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवारों ने दहशत फैलाई। बाइक सवार युवाओं ने हाईवे पर हुड़दंग किया। दहशत फैलाने के लिए चलती बाइक पर तलवारें तक लहराई।
इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दबिश दी। गलता गेट थाना पुलिस ने सोमवार रात 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में फरार अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने बताया- मामले में आरोपी फरहान (24) निवासी ठाठर कॉलोनी आमेर, असगर अली (33) निवासी प्रभात कॉलोनी गलता गेट, मोहम्मद अजीम (32) निवासी रहीमन कॉलोनी गलता गेट, अजरूद्दीन उर्फ अज्जु (28) निवासी ईदगाह कच्ची बस्ती गलता गेट, सलीम कुरैसी (35) निवासी गुलजार कॉलोनी पाडामंडी गलता गेट, तौसिफ खान (26) निवासी एमडी रोड लालकोठी और जिशान खान (20) निवासी सैयद कॉलोनी गलता गेट को अरेस्ट किया।
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर हुआ तो पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस को सोशल मीडिया पर शेयर हुआ एक वीडियो मिला। वीडियो में 20 से अधिक बाइक पर 40-50 युवा जयपुर-दिल्ली हाईवे पर काफिला लेकर निकालते हुए दिखाई दिए। ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के साथ ही काफिले में चलते बाइक सवार हाईवे पर लहराते हुए चल रहे थे। इस दौरान चलती बाइक पर दो-तीन तलवारें भी हवा में लहराकर राहगीरों व स्थानीय लोगों में दहशत फैलाई गई।
पुलिस जांच में यह वीडियो रविवार रात करीब 10:15 बजे का गलता गेट इलाके के होने की जानकारी सामने आई। गलता गेट थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर हुड़दंग-दहशत फैलाने वालों की तलाशी में दबिश देकर कार्रवाई की।
पुलिस ने हाईवे पर बाइक लेकर हुड़दंग-दहशत फैलाने वालों को वीडियो के आधार पर चिन्हिृत किया। पुलिस टीम ने सोमवार रात दबिश देकर सातों आरोपियों को धर-दबोचा।
हिसार-खड़की-हिसार ट्रेन अब मई में भी चलेगी: सीकर स्टेशन पर 5 मिनट का स्टॉपेज, रेलवे ने 1 महीने बढ़ाया संचालन का समय
सीकर : रेलवे ने गर्मी के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब हिसार-खड़की-हिसार ट्रेन की सेवाएं एक महीने और बढ़ा दी गई हैं। इसका मतलब है कि यह ट्रेन मई और जून महीने में भी नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन सीकर रूट पर चलती है।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04725/04726 हिसार-खड़की-हिसार ट्रेन में हिसार से 3 मई से 31 मई तक 5 एक्ट्रा ट्रिप्स और खड़की से 4 मई से 1 जून तक 8 ट्रिप्स बढ़ाए गए हैं।
ट्रेन हिसार से सुबह 5:50 बजे रवाना होती है और सुबह 10:40 बजे सीकर स्टेशन पहुंचती है। यहां 5 मिनट का ठहराव के बाद 10:45 बजे रवाना हो जाती है और अगले दिन सुबह 10:15 बजे खड़की पहुंचती है।
वापसी में खड़की से शाम 5 बजे रवाना होकर ट्रेन अगले दिन शाम 5:15 बजे सीकर पहुंचती है। 5 मिनट ठहराव के बाद 5:20 बजे रवाना होकर रात 10:25 बजे हिसार पहुंच जाती है।
सीकर में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव कल:9 टेबल पर 1770 वकील वोट डालेंगे, वोटिंग कैंपस में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे
सीकर: सीकर कोर्ट परिसर के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (ADR) कोर्ट में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की वोटिंग होगी। ADR कोर्ट के सभागार में बुधवार को होने वाली वोटिंग के लिए 9 टेबल लगाई गई हैं। हर टेबल के पास बैलट बाॅक्स होगा। इस तरह कुल 9 बैलट बॉक्स होंगे।
वोटिंग को लेकर निर्वाचन मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्यों के चुनाव के लिए सीकर बार काउंसिल के 1750 एडवोकेट्स और टैक्स बार के 20 एडवोकेट्स वोटिंग करेंगे। वोटिंग कैंपस के 200 मीटर की परिधि में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे।
सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पदों के लिए वोटिंग होगी। वोटिंग को लेकर सीकर कोर्ट परिसर के मीटिंग हॉल में 9 वोटिंग टेबल लगाई गई हैं। वोट डालने के बाद वकीलों को बैलट पेपर बॉक्स में डालने होंगे। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनावों को लेकर पूरे प्रदेश की सभी अदालतों में प्रचार-प्रसार का माहौल बना हुआ है। प्रदेशभर से 300 से ज्यादा वकील बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य बनने की तैयारी में हैं। तेज धूप को देखते हुए वोटर्स के लिए टैंट लगाया गया है।
आदर्श आचार संहिता की पालना व चुनाव के सुचारू संचालन के लिए गठित हाई पावर कमेटी के एडिशनल पोलिंग ऑफिसर एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया- सीकर में 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 9 टेबल पर वोट डाले जा सकेंगे। सीकर में वोटिंग के लिए 1770 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। एडवोकेट वोटर्स के लिए अभिभाषक संघ सीकर के नोटिस बोर्ड पर वोटर्स लिस्ट और दिशा-निर्देशों के नोटिस चिपका दिए गए हैं।
गौरतलब है कि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के 23 सदस्यों के चुनाव के लिए पूरे राजस्थान के रजिस्टर्ड वकील वोट डालेंगे।
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव 2026: आज रात 8 बजे से प्रचार पर रोक
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव-2026 को लेकर अहम निर्देश जारी किए गए हैं। राजस्थान बार काउंसिल के रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. सचिन आचार्य द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आज 20 अप्रैल 2026 को रात 8:00 बजे से सभी प्रकार के चुनाव प्रचार (कैनवेसिंग) पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी जाएगी।
यह निर्णय 22 अप्रैल 2026 को होने वाले मतदान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जारी निर्देशों के मुताबिक, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत मतदान शुरू होने से 36 घंटे पहले प्रचार करना प्रतिबंधित रहता है।
सभी प्रत्याशियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समय के बाद किसी भी प्रकार का प्रचार न करें और आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करें।
इस आदेश को अत्यंत महत्वपूर्ण और तत्काल प्रभाव से लागू माना गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा सकती है।
शेखावाटी क्षेत्र के अधिवक्ताओं और उम्मीदवारों में इस आदेश के बाद चुनावी गतिविधियों में ठहराव देखा जा रहा है, जबकि अब सभी की नजरें मतदान दिवस पर टिकी हुई हैं।
SHEKHAWATI TODAY NEWS Your Trusted Source of Information
पार्क में झूले लगे तो लोगों ने जताई आपत्ति:पार्क जेडीए का, निगम के सैनेटरी इंस्पेक्टर ने 21 हजार रुपए में दो माह के लिए बेचा
जयपुर : जेडीए के पार्क में नगर निगम मेला का खेला कर गया। निगम के सैनेटरी इंस्पेक्टर ने 21 हजार रुपए में दो माह के लिए मुरलीपुरा सर्किल के वाल्मीकि उद्यान को मेले के लिए बेच दिया। पार्क में झूले लगे तो स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। इस पर मेला संचालक ने रसीद दिखाते हुए कहा कि मैंने नगर निगम से अनुमति ली है। अब दो महीने तक यहां ग्रीष्मकालीन मेला लगेगा।
लोग निगम कार्यालय पहुंचे तो अफसरों ने कहा- यह पार्क तो जेडीए का है। वही से अनुमति दी होगी। लोगों ने रसीद का हवाला दिया तो कहा- यह तो कैरिंग चार्ज की रसीद है। इस पर जेडीए का कहना है कि उसने किसी को मेला लगाने की अनुमति नहीं दी है। कोई मेला संचालित हो रहा है तो जांच कराएंगे। इस पूरे घटनाक्रम में हैरान करने वाली बात यह है कि उद्यान में झूले लगाने के लिए जेडीए या निगम की उद्यान शाखा से लिखित अनुमति अनिवार्य है, लेकिन इन दोनों विभागों को अंधेरे में रखकर रातों-रात मेला सजा दिया गया। अब मेले के झूले कौन हटाएगा यह जेडीए व निगम अफसर तय नहीं कर पा रहे हैं।
निगम पहले बोला- जेडीए ने अनुमति दी, रसीद सामने आई तो कहा- यह तो कैरिंग चार्ज; नियम- उद्यान शाखा ही दे सकती है अनुमति
मुरलीपुरा स्कीम कपड़ा एवं रेडीमेड व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरुण कुमार व्यास का कहना है कि मेले की अनुमति निगम के निचले स्तर के कर्मचारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत है। पार्क के चारों ओर घनी आबादी, संकरी गलियां और दुकानें हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन को आगाह किया है कि मेले के लिए न तो पुलिस प्रशासन से स्वीकृति ली गई है और ना ही फायर एनओसी है। यदि कोई हादसा होता है, तो संकरी गलियों के कारण दमकल या एम्बुलेंस का पहुंचना नामुमकिन होगा। उन्होंने कहा कि जब पार्क जेडीए का है, तो निगम रसीद काटकर अवैध गतिविधि को संरक्षण कैसे दे सकता है?
नगर निगम; पार्क जेडीए का, कैरिंग चार्ज की रसीद काटी
“निगम ने पार्क में मेला लगाने की अनुमति नहीं दी, क्योंकि यह पार्क जेडीए संधारण करता है। स्थानीय लोग व व्यापारी रसीद लेकर आए थे। रसीद एसआई ने कैरिंग चार्ज के हिसाब से काटी।”-पवन शर्मा, उपायुक्त मुरलीपुरा जोन
जेडीए; निगम मेले के लिए नहीं दे सकता है, अब जांच कराएंगे
“पार्क में झूले या मेला लगाने की अनुमति हमने नहीं दी है। मुझे इसकी जानकारी भी नहीं कि यह मेला निगम की अनुमति से कैसे लगाया जा रहा है, यह जांच का विषय है।”-कैलाश बैरवा, एक्सईएन जेडीए
मेला संचालक; नगर निगम से दो माह के लिए पार्क लिया है
“हमने नगर निगम से दो महीने के लिए पार्क लिया है। गर्मियों की छुट्टी में यहां मेला लगा रहे हैं। लोगों को टिकट लेकर ही आने की अनुमति होगी। व्यापारी भी हमारे साथ हैं।”-पवन शर्मा, मेला संचालक
राजस्थान में नकली दवाओं का खुलासा, भरतपुर से जयपुर तक 4 लाख की खेप पकड़ी; एक एंटीबायोटिक मेडिसिन बैन
राजस्थान में नकली दवाओं के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। भरतपुर से शुरू हुई एक सामान्य जांच ने पूरे प्रदेश में फैले इस संगठित नेटवर्क की परतें खोल दीं। औषधि नियंत्रण विभाग ने टेबलेट क्यूसिपोड 200 (बैच नंबर वीटी 242312) का नमूना लिया, जो लैब जांच में नकली पाया गया।
इसके बाद राज्य औषधि नियंत्रक अजय फाटक ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए इस दवा की बिक्री और उपयोग पर रोक लगा दी और सभी जिलों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। यह एक एंटीबायोटिक मेडिसिन है, जो बैक्टीरियल इन्फेक्शन के इलाज में दी जाती है।
4 लाख रुपए की नकली दवाएं जब्त
इसका उपयोग आमतौर पर गले और टॉन्सिल का इन्फेक्शन साइनस, फेफड़ों का संक्रमण, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, कान का इन्फेक्शन, मूत्र मार्ग संक्रमण (यूटीआई) और त्वचा के बैक्टीरियल इन्फेक्शन के इलाज में होता है। जयपुर में सहायक औषधि नियंत्रक के नेतृत्व में टीम ने इक्यूमेड हेल्थकेयर पर छापा मारा, जहां से करीब 4 लाख रुपए की नकली दवाएं बरामद कर जब्त की गईं।
हिमाचल-उत्तराखंड तक पहुंची जांच
जांच में सामने आया कि यह दवा हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित वीएडीएसपी फार्मास्यूटिकल्स नामक निर्माता फर्म से सप्लाई की गई थी। मामले में अन्य दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजने के साथ स्टॉक को सीज किया गया है। जालोर और भरतपुर में भी दवा विक्रेताओं की जांच की जा रही है। नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए राज्य स्तर पर टीमें हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
500 से भी ज्यादा दवाएं बनाती है संबंधित कंपनी
ड्रग विभाग के अधिकारियों के अनुसार संबंधित कंपनी 500 से अधिक प्रकार की दवाएं बनाती है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अन्य दवाओं में भी इसी तरह की गड़बड़ी हो सकती है।
Kanpur Weather:भीषण गर्मी का कहर; 31 मई तक कानपुर में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक धूप में न निकलने की सलाह
कानपुर में बढ़ते तापमान के कारण हाइपरथर्मिया के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 31 मई तक इमरजेंसी हीट अलर्ट जारी किया है और लोगों को दोपहर 10 से 3 बजे तक घर में रहने की सलाह दी है।
कानपुर : तेजी से बढ़ रहा तापमान आइसीयू तक पहुंचा रहा है। एलएलआर, उर्सुला और कांशीराम चिकित्सालय की ओपीडी हाइपरथर्मिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इससे ग्रसित मरीज चक्कर आना, पेट का संक्रमण, बुखार, दस्त, उल्टी और निर्जलीकरण के लक्षण लेकर फिजीशियन के पास पहुंच रहे हैं। जो अनदेखी और सामान्य लू समझकर घर पर ही इलाज कर रहे हैं। यह उनकी जान के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। ऐसे ही एक मरीज का इलाज एलएलआर अस्पताल की इमरजेंसी में चल रहा है। जो आइसीयू में भर्ती है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इमरजेंसी हीट अलर्ट में 31 मई तक तापमान की वृद्धि को देखते हुए लोगों को 10 से दोपहर तीन बजे तक घर में रहने की ही सलाह दी गई है। हीट वेव के खतरे को देखते हुए ही सरकारी अस्पतालों में एसी और कूलर युक्त विशेष वार्ड तैयार किए गए हैं, जहां पर हीट वेब से ग्रसित मरीजों का इलाज प्राथमिकता पर किया जाएगा।
हाइपरथर्मिया एक चिकित्सीय स्थिति है जिसमें शरीर का तापमान सामान्य स्तर से अधिक बढ़ जाता है। यह तब होता है जब शरीर बहुत अधिक गर्मी सोख लेता है या गर्मी को ठीक से नियंत्रित नहीं कर पाता है, जिससे शरीर का तापमान अधिक हो जाता है। 19 अप्रैल को ओपीडी में प्रतिदिन 100 से ज्यादा ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। जिनमें बुखार के साथ मांसपेशियों में ऐंठन, सिरदर्द, चक्कर आना और मतली के साथ तेज सांस लेना और हृदय गति का बढ़ जाना और अधिक पसीना आने की समस्या भी मिल रही है।
वहीं, इमरजेंसी में 10 से 12 मरीज गर्मी की चपेट में आकर भर्ती हो रहे हैं। इसमें गंभीर मामलों में आइसीयू की जरूरत पड़ रही है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला ने बताया कि मई-जून वाली गर्मी अप्रैल में पड़ने से बीमारियों का जोखिम बढ़ गया है। इसको देखते हुए इमरजेंसी के रेड जोन और विशेष वार्ड को तैयार किया गया है।
हृदय, किडनी, ब्रेन और मेटाबालिज्म पर असर
आइएमए की पूर्व अध्यक्ष डा. नंदिनी रस्तोगी ने बताया कि हीट वेव शरीर पर अत्यधिक दबाव डालती है, इस कारण और हृदय, किडनी, मस्तिष्क और मेटाबालिज्म पर असर पड़ता है। शुरुआती गर्मी इसलिए भी खतरनाक होती है। क्योंकि इसमें पसीना देर से आता है और शरीर में सोडियम की कमी होने लगती है। इसके विपरीत मई-जून तक शरीर धीरे-धीरे अनुकूल हो जाता है, इससे पसीना जल्दी और अधिक प्रभावी ढंग से आने लगता है तथा रक्त संचार बेहतर हो जाता है। उन्होंने कहा कि 45 डिग्री तापमान शरीर पर अधिक दबाव डालता है। इससे डिहाइड्रेशन, बेहोशी और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। भीषण गर्मी में रक्त वाहिकाएं फैलती हैं और हृदय को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। वहीं, किडनी पानी बचाने के लिए अधिक क्रियाशील हो जाती है। इस कारण ही बिना काम किए गर्मी के दिनों में अधिक थकान लगती है।
तीन से सात डिग्री सेल्सियस बढ़ जाता शहर का तापमान
गर्मी के दिनों में कानपुर का तापमान आस-पास के शहरों की तुलना में तीन से सात डिग्री सेल्सियस बढ़ जाता है। इसे अर्बन हीट आइलैंड प्रभाव कहा जाता है। तेजी से बढ़ रहा कंक्रीट का विस्तार, पेड़ों की कमी, वाहनों और एसी की गर्मी से रात का तापमान बढ़ने लगता है। इससे शरीर को ठंडा होने का मौका नहीं मिलता है। इस कारण ही आंतों में रक्त का प्रवाह धीमा हो जाता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती है।
गर्मी में होने वाली समस्याएं
पेट फूलना।
एसिडिटी।
भूख कम लगना।
पेट में दर्द।
मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव।
गर्मी के कारण
सेरोटोनिन और डोपामिन में बदलाव होने लगता है।
डिहाइड्रेशन से मस्तिष्क में रक्त प्रवाह कम होना।
कार्टिसोल (तनाव हार्मोन) बढ़ता है।
हीट स्ट्रोक मेडिकल इमरजेंसी
डा. नंदिनी रस्तोगी ने कहा कि हीट स्ट्रोक मेडिकल इमरजेंसी है। इसमें शरीर से पसीना आना बंद होता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को ठंडी जगह ले जाएं। पानी डालकर शरीर को ठंडा करें। सीधा लेटाकर पैर ऊपर रखें। होश में आने पर ओआरएस का पानी दें।
सीएम किसान सम्मान निधि योजना की छठी किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम 22 अप्रैल को सीकर 21 अप्रैल। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल, 2026 को ओसियां, जोधपुर से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत छठी किस्त का हस्तांतरण करेंगे। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार सीकर में प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन व आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए गए हैं।
जयपुर: आज सराफा बाजार में चांदी 1000 रुपये सस्ती रही एंव शुद्ध सोना आज स्थिर रहा। आज सराफा बाजार में चांदी 257.000 रुपये प्रति किलोग्राम रहीं एवं शुद्ध सोना आज 156.000 रुपये प्रति दस ग्राम रहा वहीं जेवराती सोना आज 145.900 रुपये प्रति दस ग्राम रहा जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी की ओर से भाव जारी किया गया।
फतेहपुर के राजकीय कन्या महाविद्यालय में हिंदी दिवस पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (जयपुर प्रांत) की फतेहपुर इकाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हिंदी सहायक आचार्य एवं शिक्षक शिक्षा संयोजक डॉ. दीनदयाल शर्मा के नेतृत्व में…
राजस्थान के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों खाटूश्यामजी और सालासर के लिए दिल्ली से शुरू हुई हेलिकॉप्टर सेवा सरकारी नियमों की दीवार से टकरा कर बंद हो गई। अब यह हेलिकॉप्टर सेवा दिल्ली-जयपुर के बीच आज (सोमवार) से शुरू हुई है। हेलिकॉप्टर ने रोहिणी के हेलीपोर्ट से सुबह 10:30 बजे उड़ान भरी। सुबह 11 बजे…
गया/कोलकाता (विशेष संवाददाता)। गया जी में चल रहे पितृपक्ष श्राद्ध पर्व के अंतर्गत आज नवें दिन सीता कुंड पर विधिविधान से श्राद्ध सम्पन्न हुआ। नीमकाथाना निवासी एवं वर्तमान में कोलकाता प्रवासी कपिल कुमार अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी ने पंडित विनोद मुद्गल के सानिध्य में अपने पितरों के लिए श्रद्धा अर्पित की। सीता कुंड, जो…