18 जनवरी से चूरू से सीकर होकर चलने वाली 22 ट्रेनों के मार्ग बदले, 9 रद्द रहेंगी

18 जनवरी से चूरू से सीकर होकर चलने वाली 22 ट्रेनों के मार्ग बदले, 9 रद्द रहेंगी

सीकर

चूरू-सादुलपुर रेलखंड का दोहरीकरण का काम चल रहा है। इसको लेकर रेलवे ने 4 जनवरी से 3 फरवरी तीन चरण में ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान चूरू-सादुलपुर से गुजरने वाली 9 ट्रेन 5 से 7 दिन तक पूरी तरह रद्द रहेंगी, वहीं 13 ट्रेन को आंशिक रद्द किया जाएगा। 22 ट्रेन दूसरे रूट से चलेंगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने चूरू-सादुलपुर खंड पर काम को लेकर ब्लॉक का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रेवाड़ी-सीकर पैसेंजर 18 से 24 जनवरी तक, सीकर-रेवाड़ी पैसेंजर 19 से 25 जनवरी तक, चूरू-सीकर पैसेंजर 20 से 24 जनवरी तक, सीकर-चूरू पैसेंजर 20 से 24 जनवरी तक संचालन होगा।

रेवाड़ी-सीकर पैसेंजर 4 से 17 जनवरी तक रेवाड़ी के स्थान पर लोहारू से प्रस्थान करेगी। रेवाड़ी-लोहारू के बीच आंशिक रद्द रहेगी। चूरू-बीकानेर पैसेंजर 20 से 24 जनवरी तक चूरू के स्थान पर रतनगढ़ से प्रस्थान करेगी। चूरू-रतनगढ़ के बीच आंशिक रद्द रहेगी। वही जयपुर-चूरू पैसेंजर 19 से 23 जनवरी तक जयपुर से सीकर तक चलेगी। चूरू से सीकर के बीच संचालन नहीं होगा। चूरू-जयपुर पैसेंजर भी 20 से 24 जनवरी तक चूरू के स्थान पर सीकर से जयपुर के बीच चलेगी।

चूरू-सीकर तक नहीं चलेगी। रेलवे सीपीआरओ शशि किरण ने बताया जोधपुर-दिल्ली सहित कई एक्सप्रेस, साप्ताहिक ट्रेन बदले हुए मार्ग से चलेंगी। लालगढ़-प्रयागराज ट्रेन 5, 8, 10, 12, 15, 17 व 19 जनवरी को लालगढ़ से रवाना होने के बाद परिवर्तित मार्ग वाया चूरू-फतेहपुर शेखावाटी-सीकर होकर चलेगी। लालगढ़-प्रयागराज ट्रेन बीकानेर-मेड़ता बाईपास-फुलेरा-जयपुर होकर चलेगी। प्रयागराज-लालगढ़ ट्रेन 21 व 23 जनवरी को प्रयागराज से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग वाया जयपुर-फुलेरा-मेड़ता बाइपास-बीकानेर होकर चलेगी।

{रामेश्वरम-फिरोजपुर एक्सप्रेस 6, 13, 20 व 27 जनवरी को सीकर-लोहारू-सादुलपुर होकर चलेगी। इसी प्रकार फिरोजपुर-रामेश्वरम भी 24 जनवरी को इसी मार्ग से चलेगी।

{कोटा-हिसार एवं हिसार-कोटा एक्सप्रेस 3, 5, 8, 10, 12, 15, 17, 19, 22 जनवरी को परिवर्तित मार्ग वाया सीकर-लोहारू-सादुलपुर होकर संचालित होगी। इसका सीकर-चूरू होकर संचालन नहीं होगा।

{दिल्ली-जोधपुर एवं जोधपुर-दिल्ली 21 से 24 जनवरी तक बदले हुए मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा- डेगाना होकर संचालित होगी।

{इसी तरह से श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनल 20 से 23 जनवरी तक बदले हुए मार्ग सीकर-लोहारू -सादुलपुर होकर संचालित होगी। वहीं बांद्रा-श्रीगंगानगर टर्मिनल 20 से 22 जनवरी तक बदले हुए मार्ग से चलेगी। इसका सीकर-चूरू होकर संचालन नहीं होगा।

{लालगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस 21 से 24 जनवरी तक लालगढ़ से बदले मार्ग बीकानेर-मेडता बाईपास-फुलेरा-रींगस- रेवाड़ी होकर संचालित होगी। रिटायर रेलवे स्टेशन मास्टर आमीन खान का कहना है कि रेलवे ब्लॉक में तीन तरह के काम होते हैं, जिनमें प्री-एनआई, एनआई एवं पोस्ट एनआई लिया जाता है।

 

प्री-एनआई नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) काम शुरू होने से ठीक पहले का समय है। एनआई के दौरान इंटरलॉकिंग को अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर दिया जाता है, जिससे पॉइंट्स, सिग्नल, ट्रैक सर्किट और अन्य सिग्नलिंग गैजेट्स को बदला जा सकता है। पोस्ट एनआई में काम पूरे होने के बाद सारे उपकरणों को जांचा जाता है। इस दौरान आंशिक ब्लॉक लिया जाता है।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *