रामगढ़ शेखावाटी। श्रीकृष्ण गोशाला रामगढ़ में आगामी गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 को भव्य गोपाष्टमी महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक पर्व गौमाता की पूजा-अर्चना और आशीर्वाद प्राप्त करने का पावन अवसर होगा।
गोशाला समिति के अनुसार, इस दिन श्रद्धालुओं द्वारा गौ पूजन, गौ तुलसी पूजा और विशेष चाट मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वार्षिक सभा एवं मुख्य समारोह भी रखा गया है।
कार्यक्रम का आरंभ प्रातः 8 बजे से तुलादान के साथ होगा।
दोपहर 3:30 बजे से गौ पूजन मुख्य बाजार में रूईया गली के पास होगा और वहां से जुलूस गौशाला पहुंचेगा। सायं 4 बजे से मुख्य समारोह प्रारंभ होगा। विशेष चाट मेला दोपहर 3:15 बजे से शुरू होगा। सभी कार्यक्रम श्रीकृष्ण गोशाला परिसर, रामगढ़ में संपन्न होंगे।
गोशाला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गोपाष्टमी महोत्सव पर श्रद्धालुओं के आनंद के लिए भव्य विशाल चाट मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें भक्तजन न्यूनतम दरों पर अपनी मनपसंद चाट का स्वाद ले सकेंगे।
समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनों, गौभक्तों और समाजसेवियों से इस पुण्य अवसर पर पधारकर गौमाता की पूजा-अर्चना और आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
गोशाला समिति ने यह भी बताया कि दानदाताओं के लिए ऑनलाइन सहयोग प्रदान करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
SHEKHAWATI TODAY
RADIO



Leave a Reply