बिसाऊ में विश्व प्रसिद्ध मूक रामलीला का सोमवार शाम को आगाज हुआ। तपस्वी आश्रम के संत बाबा बर्फानी की मौजूदगी में समाज सेवी गोविंद राम वर्मा और उनकी पत्नी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पंडित सुनील शास्त्री के निर्देशन में लीला का मंचन हुआ।
पहले दिन राजा दशरथ के यज्ञ का मंचन किया गया। इसके बाद चारों राजकुमारों – राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के जन्म का दृश्य प्रस्तुत हुआ। कार्यक्रम के अंत में ताड़का वध की लीला का मंचन हुआ।
प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल पुजारी और वर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ने अतिथियों का दुपट्टा, शॉल और श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राम भक्तों ने शिरकत की।
खबरें और भी हैं…
- 7 मेडिकल कॉलेजों में 1267 नियमित पद समाप्त:चूरू में नर्सिंगकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य बहिष्कार
- 🎒 छात्रों के चेहरों पर मुस्कान: ढंड परिवार ने बांटी मिठाई व शिक्षण सामग्री, शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल
- डोटासरा बोले- रिफाइनरी में आग की जांच होनी चाहिए:रिफाइनरी पहले से लेट थी, अब 6 से 12 महीने और देरी हो जाएगी
- किडनैपर्स को चकमा देने के लिए पुलिस ने पहना ‘बुर्का’:हरियाणा में दबोचे 1.5 करोड़ के सौदागर, 48 घंटे में सुलझाया अपहरण कांड
- पहले नाबालिग को सफाईकर्मी पद पर नियुक्ति दी, फिर हटाया:हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी आदेश रद्द किया, कहा-नियोक्ता की जिम्मेदारी, वह तथ्यों का सत्यापन करें
- सीकर में गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा:फूलों की बारिश से जगह-जगह स्वागत हुआ, दीपकों से महाआरती की गई
- सीकर में परमार्थ सेवा समिति द्वारा निराश्रित बालगृह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Leave a Reply