फतेहपुर शेखावाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में आयोजित किया जा रहे सेवा पखवाड़ा को लेकर रविवार को कस्बे के त्रिवेणी भवन में भाजपा शहर मंडल भाजपा देहात मंडल एवं भाजपा रामसीसर मंडल की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधानसभा प्रभारी रमेश जलधारी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि 15 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित होगा। इस दौरान रक्तदान शिविर साफ सफाई पौधारोपण सहित कई तरह के सेवा कार्य किए जाएंगे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिवस है एवं 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती है। वक्ताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़े में अच्छे कार्य करने हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पूरी रूपरेखा बताते हुए जिम्मेदारी दी गई। बैठक में विधानसभा प्रभारी रमेश जलधारी, भाजपा जिला महामंत्री रामावतार रूंथला, सेवा पखवाड़ा संयोजक विकास भास्कर, जिला मंत्री सज्जन, फतेहपुर शहर मंडल महामंत्री रमेश माटोलिया, प्रमोद महरिया, जयराम मिश्रा, मोहन बरवड़, देहात मंडल अध्यक्ष कैलाश चौधरी, ओम प्रकाश बियाला, आशु सिंह शेखावत, कर्मा सैनी, पार्षद राजू देवी जांगिड़ राकेश सोनी, अंकित शर्मा, विजयपाल हुड्डा, नरेंद्र हुड्डा, प्रमोद जोशी, अशोक बोचीवाल, राजू चोटिया, बाबूलाल कुल्हरी, गोविंद शर्मा, मूलाराम दायमा, मनफूल गोदारा,नितिन जांगिड़, मोहम्मद अली,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं…
7 मेडिकल कॉलेजों में 1267 नियमित पद समाप्त:चूरू में नर्सिंगकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य बहिष्कारApril 21, 2026
🎒 छात्रों के चेहरों पर मुस्कान: ढंड परिवार ने बांटी मिठाई व शिक्षण सामग्री, शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहलApril 21, 2026
डोटासरा बोले- रिफाइनरी में आग की जांच होनी चाहिए:रिफाइनरी पहले से लेट थी, अब 6 से 12 महीने और देरी हो जाएगीApril 21, 2026
किडनैपर्स को चकमा देने के लिए पुलिस ने पहना ‘बुर्का’:हरियाणा में दबोचे 1.5 करोड़ के सौदागर, 48 घंटे में सुलझाया अपहरण कांडApril 20, 2026
पहले नाबालिग को सफाईकर्मी पद पर नियुक्ति दी, फिर हटाया:हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी आदेश रद्द किया, कहा-नियोक्ता की जिम्मेदारी, वह तथ्यों का सत्यापन करेंApril 20, 2026
सीकर में गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा:फूलों की बारिश से जगह-जगह स्वागत हुआ, दीपकों से महाआरती की गईApril 19, 2026- सीकर में परमार्थ सेवा समिति द्वारा निराश्रित बालगृह में प्रवेश प्रक्रिया शुरूApril 19, 2026


Leave a Reply