फतेहपुर से मंडावा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास सीवरेज चेंबर बिना ढक्कन के खुला पड़ा है। इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। चेंबर की गहराई 10 फीट से ज्यादा है।
स्थानीय निवासी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि चेंबर का ढक्कन चोरी हो गया है या टूट गया है। पिछले 24 घंटों में कई वाहन चालक इस चेंबर में गिर चुके हैं। अभी तक न तो किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस ओर ध्यान दिया है। सीवरेज विभाग ने भी कोई कार्रवाई नहीं की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चेंबर को तुरंत ढकना जरूरी है। यह वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए खतरा बना हुआ है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो कोई दुर्घटना हो सकती है।
सभापति मुस्ताक अहमद ने बताया कि मुख्य सड़क पर सीवरेज की लाइन के चेंबर पर लगे ढक्कन की खुले होने की जानकारी प्राप्त हुई है । जिम्मेदार कर्मचारियों को इसके लिए निर्देशित भी कर दिया गया है । ढक्कन जल्द लगा दिया जाएगा, ताकि यहां से गुजरने वाले वाहन और आम राहगीरों के साथ दुर्घटना ना घटे।
खबरें और भी हैं…
7 मेडिकल कॉलेजों में 1267 नियमित पद समाप्त:चूरू में नर्सिंगकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य बहिष्कार
🎒 छात्रों के चेहरों पर मुस्कान: ढंड परिवार ने बांटी मिठाई व शिक्षण सामग्री, शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल
डोटासरा बोले- रिफाइनरी में आग की जांच होनी चाहिए:रिफाइनरी पहले से लेट थी, अब 6 से 12 महीने और देरी हो जाएगी
किडनैपर्स को चकमा देने के लिए पुलिस ने पहना ‘बुर्का’:हरियाणा में दबोचे 1.5 करोड़ के सौदागर, 48 घंटे में सुलझाया अपहरण कांड
पहले नाबालिग को सफाईकर्मी पद पर नियुक्ति दी, फिर हटाया:हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी आदेश रद्द किया, कहा-नियोक्ता की जिम्मेदारी, वह तथ्यों का सत्यापन करें
सीकर में गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा:फूलों की बारिश से जगह-जगह स्वागत हुआ, दीपकों से महाआरती की गई- सीकर में परमार्थ सेवा समिति द्वारा निराश्रित बालगृह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू


Leave a Reply