सीकर के बलारां इलाके में खेती के लिए खेत किराए पर लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। उत्तरप्रदेश निवासी लोगों ने किसान से उसका खेत किराए पर ले लिया। जिसका उन्होंने किराया नहीं चुकाया और किसान से रुपए भी उधार ले लिए। अब वह खेत में रखा अनाज लेकर फरार हो गए।
बलारां थाना इलाके के पालड़ी गांव निवासी ताराचंद मील ने बलारां पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि उन्होंने अक्टूबर 2020 में अपना खेत डेढ़ लाख रुपए सालाना किराए के हिसाब से उत्तरप्रदेश के बरेली जिले के टिस्बा गांव निवासी खुर्शीद को दिया था।
जहां खुर्शीद ,अली, अशफाक और सलीम ने 2020 से 2025 तक खेत में खरीफ एवं रबी की दोनों फसलें उगाई और खेत में सब्जी उगाकर बाजार में बेचना शुरू किया। 2020 से 2025 तक इन्होंने कोई भी किराया नहीं दिया। 2021 में इन्होंने अपनी बहन की शादी के समय 3 लाख उधार लिए जो वापस नहीं लौटाए।




Leave a Reply