आगामी एक माह तक शेखावाटी में रेल यातायात रहेगा अव्यवस्थित

आगामी एक माह तक शेखावाटी में रेल यातायात रहेगा अव्यवस्थित

रामगढ़ शेखावाटी: उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा विगत 24 फरवरी को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार चूरू-रतनगढ़ रेलखंड के तहत मोलीसर व चूरू के बीच दोहरीकरण के कार्य के अंतर्गत 6 मई से 7 जून तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य प्रगति पर होने के कारण चूरू रेलवे स्टेशन सहित चूरू-फतेहपुर-सीकर रेलखंड पर रेलों का संचालन व रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दोरान कुछ रेलगाडिय़ों को पूरी तरह से रद्द किया जायेगा वहीं कुछ को आंशिक रूप से रद्द या उनका मार्ग परिवर्तित कर संचालित किया जायेगा। कुछ गाडिय़ों के समय परिवर्तन की भी जारनकारी मिली है। पहले हम चूरू-फतेहपुर-सीकर मार्ग की चर्चा करेंगे।


पूरी तरह से रद्द होने वाली गाडिय़ा-

चूरू से सीकर डेमू ट्रेन 74860 जो प्रात: 6:55 बजे चूरू से चलकर 8:55 पर सीकर पहुंचती है 6 मई से 28 मई तक 23 दिन पूरी तरह से बंद रहेगी। इसी प्रकार सीकर से प्रात: 9:55 पर चलकर 12 बजे चूरू पहुंचने वाली डेमू ट्रेन संख्या 74859 इसी अवधि के दौरान 23 दिन पूरी तरह से बंद रहेगी।


आंशिक रूप से रद्द होने वाली गाडिय़ां-

जयपुर से शाम 4:40 पर चलकर चूरू आने वाली डेमू ट्रेन संख्या 74861 24 मई से 27 मई तक 4 दिन सिर्फ सीकर तक चलेगी जो सीकर शाम 7:15 पर पहुंचेगी और आगे सीकर से चूरू तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार चूरू से दोपहर 2:25 बजे जयपुर के लिए चलने वाली डेमू ट्रेन 74862 भी चूरू से सीकर के बीच 25 मई से 28 मई तक चार दिन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यह ट्रेन सीकर से शाम 4:10 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी। इन्दौर-बीकानेर महामना एकसप्रेस 19333 जो सप्ताह में एक दिन शनिवार को इन्दौर से चलती है 10, 17 व 24 मई को 3 दिन सीकर से बीकानेर तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार बीकानेर-इंदौर 19334 महामना एकसप्रेस बीकानेर से रविवार को रवाना होती है अब 11, 18 व 25 मई को बीकानेर सीकर के बीच रद्द रहेगी ओर सीकर से ही रवाना होगी। हालांकि महामना एक्सप्रेस सीकर और चूरू के बीच सिर्फ लक्ष्मणगढ़ और फतेहपुर शेखावाटी स्टेशनों पर ही रूकती है।


मार्ग परिवर्तन-

कोटा-सिरसा 19813 जो तीन दिन रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को सीकर-फतेहपुर-चूरू मार्ग से गुजरती है और शेष दिन ट्रेन संख्या 19807 के रूप में सीकर- लोहारू-सादुलपुर मार्ग से गुजरती है। अब ट्रेन 19813 भी 6 मई से 26 मई तक 10 दिन सीकर-लोहारू-सादुलपुर मार्ग से ही चलेगी। यह ट्रेन लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर व रामगढ़ स्टेशनों पर रूकती है। इसी प्रकार सिरसा-कोटा 19814 भी 6 मई से 27 मई तक सादुलपुर-लोहारू-सीकर मार्ग से चलेगी। प्रयागराज-लालगढ़ (बीकानेर) एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन चूरू-फतेहपुर-सीकर मार्ग से गुजरती है और इनके नम्बर 12403 व 12404 हैं। शेष तीन दिन सीकर-झुंझुनूं-लोहारू- सादुलपुर-चूरू मार्ग से चलती है और नम्बर 20403 व 20404 है। अब लालगढ़-प्रयागराज 20404 मार्च महीने से 19 मार्च से 7 जून तक चूरू-फतेहपुर-सीकर होकर चलेगी- इसका ठहराव पहले की तरह सिर्फ फतेहपुर में ही रहेगा। अरावली एक्सप्रेस श्रीगंगानगर-बांद्रा 14701 व बांद्रा-श्रीगंगानगर 14702 16 मई से 26 मई तक 11 दिन सीकर-लोहारू-सादुलपुर होते हुए गुजरेगी। वर्तमान में इसका ठहराव लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर व बिसाऊ में है। 11 दिनों तक इन स्टेशनों के अलावा चूरू को भी इस ट्रेन से वंचित रहना होगा।


समय परिवर्तन-

सीकर-चूरू डेमू ट्रेन 74857 जो सीकर प्रात: 7:40 पर रवाना होकर 9:35 पर चूरू पहुंचती है 6 मई से 9 मई तक 4 दिन 4 5 मिनट लेट अर्थात सीकर से 8:25 पर रवाना होगी और 17 से 28 मई तक 12 दिन 4 घंटे लेट अर्थात 11:40 पर सीकर से रवाना होगी।

अन्य मार्गों की ट्रेन जो प्रभावित होगी- चूरू पहुंचने वाली या चूरू से रवाना होने वाली (चूरू-फतेहपुर-सीकर मार्ग के अलावा)टे्रन जो प्रभावित होंगी, पूरी सूची संलग्र है। आवश्यकतानुसार इसका अवलोकन करने के पश्चात ही यात्रा करें।

21

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *