सीकर में बदमाशों ने छीनी ढाई-तोला सोने की चेन : काली थार में आए बदमाश; दूध लेने जा रही थी महिला, पुलिस तक पहुंचा मामला

सीकर में बदमाशों ने छीनी ढाई-तोला सोने की चेन : काली थार में आए बदमाश; दूध लेने जा रही थी महिला, पुलिस तक पहुंचा मामला

सीकर के सदर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 6 बजे चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। काले रंग की थार में सवार बदमाशों ने दूध लेने जा रही महिला के गले से ढाई तोला सोने की चेन छीन ली। चेन की कीमत करीब 2.30 लाख रुपए बताई जा रही है।

कैसे हुई वारदात: ढाका की ढाणी, सबलपुरा निवासी शांति देवी ने बताया कि वह सुबह 5:50 बजे रोजाना की तरह दूध लेने पड़ोसी के घर जा रही थीं। इसी दौरान दाना पानी होटल सबलपुरा की तरफ से एक काली थार तेज रफ्तार में आई। महिला के करीब पहुंचते ही गाड़ी में बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली और नानी गांव की तरफ फरार हो गए।
पुलिस को मिला गाड़ी नंबर: पीड़िता की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे उनके परिवार के सदस्य कृष्ण गोपाल ढाका ने बदमाशों की गाड़ी का नंबर (RJ 14 TF 3963) नोट कर लिया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *