फतेहपुर में हाल ही में हुई अच्छी बरसात के बाद कई पुरानी हवेलियां और जर्जर भवन चिंता का विषय बन गए हैं। कस्बे के लोगों ने इन असुरक्षित इमारतों की शिकायत नगर परिषद को की थी।
पिछले तीन दिनों में दो पुरानी हवेलियों का हिस्सा गिर चुका है। इन घटनाओं और स्थानीय निवासियों की शिकायतों के बाद नगर परिषद प्रशासन ने कार्रवाई की है।
परिषद ने शहर के विभिन्न इलाकों में सर्वेक्षण किया और 23 मकान, भवन और नोहरी हवेलियों को जर्जर और असुरक्षित भवनों की सूची में शामिल किया है। सुरक्षा उपाय के तौर पर नगर परिषद ने इन सभी असुरक्षित भवनों और मकानों की दीवारों पर चेतावनी बैनर लगाए हैं, जिनमें लोगों को इन इमारतों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
बारिश के मौसम में जर्जर इमारतों से होने वाले हादसों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इन चिह्नित इमारतों के आसपास न जाएं और किसी भी असुरक्षित भवन की जानकारी तुरंत नगर परिषद को दें।
ये भी पढिए…
- किडनैपर्स को चकमा देने के लिए पुलिस ने पहना ‘बुर्का’:हरियाणा में दबोचे 1.5 करोड़ के सौदागर, 48 घंटे में सुलझाया अपहरण कांड
- पहले नाबालिग को सफाईकर्मी पद पर नियुक्ति दी, फिर हटाया:हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी आदेश रद्द किया, कहा-नियोक्ता की जिम्मेदारी, वह तथ्यों का सत्यापन करें
- सीकर में गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा:फूलों की बारिश से जगह-जगह स्वागत हुआ, दीपकों से महाआरती की गई
- सीकर में परमार्थ सेवा समिति द्वारा निराश्रित बालगृह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
- चूरू कलेक्ट्रेट परिसर में बजरी से भरा डंपर पलटा:बजरी खाली करते समय बेकाबू होकर पलटा, जनहानि टली
- स्कूल में मासूम परी पर कहर बनकर टूटी मधुमक्खियां, 150 से अधिक डंक निकाले, काटने पड़े सिर के बाल

Leave a Reply