शेखावाटी के संस्थापक महाराव शेखाजी की पुण्यतिथि मनाई : शेखाजी स्त्री रक्षक एवं एकता के प्रतीक थे

शेखावाटी के संस्थापक महाराव शेखाजी की पुण्यतिथि मनाई : शेखाजी स्त्री रक्षक एवं एकता के प्रतीक थे

रामगढ़ शेखावाटी में श्री श्याम मंदिर कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य बाजार में पुरानी नगरपालिका के सामने राहगीरों को ज्यूस पिलाया गया

चूरू: महाराव शेखाजी संस्थान चूरू के तत्वावधान में शेखावाटी के संस्थापक, युगपुरूष महाराव शेखाजी की 537वीं पुण्यतिथि (निर्वाण दिवस) चूरू जिला मुख्यालय स्थित शेखावत कॉलोनी के श्रीकरणी माता जी मन्दिर सभागार में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अमरसिंह शेखावत की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि गोविन्द सिंह राठौड़, जिला शिक्षा अधिकारी, चूरू ने क्षत्रिय का गौरवपूर्ण इतिहास बताते हुए उच्च संस्कारों को ग्रहण करने की सलाह दी, उन्होने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सभी समाज को एक साथ लेकर, एकजुटता से प्रयास करना चाहिए ताकि समाज आगे बढ़कर देश सेवा करता रहे। बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर संस्कारित करने की आवश्यकता है।
प्रारंभ में अतिथियों ने महाराव शेखाजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित सभी ने पुष्प अर्पित किये। समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अमरसिंह शेखावत ने कहा कि महाराव शेखाजी के जीवन मूल्यों को वर्तमान में अपने जीवन में ढालने तथा सुसंस्कृति एवं संस्कार बच्चों को सिखाने की आवश्यकता है। शेखाजी नारी रक्षक, स्वाभिमानी, हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक, बलिदानी, सरल व्यक्तित्व, पराक्रमी, तलवार के धनी और बुद्धि चातुर्य की प्रचुरता आदि सद्गुणों के महामानव थे। अतिविशिष्ट अतिथि सतपाल सिंह शेखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, चूरू ने कहा कि भगवान श्रीरामचन्द्र जी के वंशज महाराव शेखाजी के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को संगठित होकर सभी के साथ सामंजस्य रखना चाहिए। बड़ी सोच के साथ कठिन परिश्रम व कर्म करना चाहिए।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कप्तान दिलीप सिंह राठौड जिला सैनिक कल्याण अधिकारी़ व कर्नल विक्रम सिंह शेखावत ने महाराव शेखाजी के आदर्शों पर प्रकाश डाला। रामसिंह राठौड (सेवानिवृत्त ए.एस.पी.) ने अपनी ओजस्वी कविता पीथल सुनाई।
वैद्य विजेन्द्र सिंह राठौड़ ने महाराव शेखाजी की प्रेरणादायक जीवनी पर विस्तृत जानकारी दी। संचालन कप्तान मदन सिंह ने किया। समारोह में गुलाब सिंह, जय सिंह, कमल सिंह राठौड़, रघुवीर सिंह, भागीरथ सिंह, जसवन्त सिंह, सम्पत सिंह, रतन सिंह, लादू सिंह, हरिसिंह, उत्तम सिंह, हनुमान सिंह, कुशल सिंह, सम्पत सिंह, हेमसिंह, जुगल सिंह, अरविन्द सिंह, एड. धन्ने सिंह, बलवीर सिंह दुलेरी, राकेश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में हाल ही में पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा मारे गये मातृभूमि प्रेमी शहीदों को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

CALL US

One response to “शेखावाटी के संस्थापक महाराव शेखाजी की पुण्यतिथि मनाई : शेखाजी स्त्री रक्षक एवं एकता के प्रतीक थे”

  1. Sheetal Sharma Avatar
    Sheetal Sharma

Leave a Reply to Sheetal Sharma Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *