बच्चों को कार के बोनट पर बैठाकर घुमाया : पिता बोला- मौसम सुहावना था, बच्चों ने जिद्द की थी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बच्चों को कार के बोनट पर बैठाकर घुमाया : पिता बोला- मौसम सुहावना था, बच्चों ने जिद्द की थी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

ये वीडियो पुलिस तक पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया।

फतेहपुर शेखावाटी में एक पिता ने अपने दो बच्चों को कार की बोनट पर बैठाकर हाईवे पर घुमाया। इधर, जैसे ही वीडियो पुलिस के पास पहुंच तो आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पिता अपने दो बच्चों को कार की बोनट पर बैठाकर घुमा रहा है।

मामला सोमवार को फतेहपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने काजियों की कोठी निवासी आरोपी बाबूलाल नायक (32) को गिरफ्तार कर गाड़ी भी जब्त की है। पिता का कहना था कि बच्चों की जिद्द पर उसने ऐसा किया। 

कार नंबर से आया पकड़ में, बोला-मौसम अच्छा था और बच्चों ने जिद्द की थी

फतेहपुर कोतवाली थानाधिकारी सुरेंद्र देगड़ा के अनुसार थाना इलाके में स्थित नेशनल हाईवे संख्या 52 की सर्विस रोड पर बच्चों को बोनट पर बैठाकर घुमा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद गाड़ी के नंबरों के आधार पर पुलिस बाबूलाल नायक तक पहुंची।

जब बाबूलाल ने पूछताछ की तो उसने बताया कि सुहाना मौसम था इसलिए वह अपने बच्चों कार में लेकर घुमाने निकला था। इसी दौरान बच्चे जिद्द करने लगे। बोले- पापा हमें गाड़ी के बोनट पर बैठना है। बच्चों की जिद्द के बाद दोनों को बोनट पर बैठाया और फिर कार चलाने लगा।

इसी दौरान किसी ने अपने मोबाइल से ये वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। थाना अधिकारी ने बताया कि एमवी एक्ट के तहत कार को जब्त किया गया है। शंकरलाल की फतेहपुर में बाइक रिपेयरिंग का सर्विस सेंटर है।

 हाल ही में प्रैंक वीडियो बनाने पर भी कार्रवाई की थी

बता दें कि सीकर पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले स्टंट के वीडियो और फेक किडनैप प्रैंक जैसे वीडियो के मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में सीकर की दादिया थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक रील के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए उनसे स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की थी। दोनों सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए फेक किडनैप प्रैंक की रील अपलोड की थी।

One response to “बच्चों को कार के बोनट पर बैठाकर घुमाया : पिता बोला- मौसम सुहावना था, बच्चों ने जिद्द की थी; पुलिस ने किया गिरफ्तार”

  1. Sheetal Sharma Avatar
    Sheetal Sharma

Leave a Reply to Sheetal Sharma Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *