फतेहपुर शेखावाटी: थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सदर पुलिस और डीएसटी सीकर की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने शुक्रवार को कस्बे के ढाणी चतुरदास रोड स्थित एक खेत में बने कमरे से 80 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डोडा पोस्त के क्रय-विक्रय के आरोप में किशनपुरा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया। विकास कुमार रामकुमार पूनिया का पुत्र है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया है।

फतेहपुर में डोडा पोस्त तस्करी में एक गिरफ्तार : 80 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त, सदर पुलिस और डीएसटी टीम ने चलाया अभियान
•
3 responses to “फतेहपुर में डोडा पोस्त तस्करी में एक गिरफ्तार : 80 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त, सदर पुलिस और डीएसटी टीम ने चलाया अभियान”
-
Good
-
Very good news
-
Good

Leave a Reply to Rakhi Sharma Cancel reply