तार से चिपके पिता को बचाने भागी बेटी… फिर मां को लगा करंट, दो की मौत; तीसरे की हालत नाजुक

तार से चिपके पिता को बचाने भागी बेटी… फिर मां को लगा करंट, दो की मौत; तीसरे की हालत नाजुक

यूपी के गोंडा में गुरुवार की रात पिता को बचाने भागी बेटी को भी करंट लग गया। दोनों की चीख सुनकर उन्हें बचाने भागी पत्नी को भी करंट लग गया। पिता व बेटी की मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना नगर कोतवाली इलाके के खैरा गांव के खैरी की है। करंट लगने से गांव निवासी लक्ष्मीदत्त (55) और उसकी बेटी डाली (22) की मौत हो गई। जबकि, पत्नी नीलम (52) बुरी तरह झुलस गई। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना रात करीब 9.30 बजे की है।

एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में तीन को लगा करंट

बेटे प्रदीप कुमार ने बताया कि पिता लक्ष्मीदत्त राजगीर का काम करते थे। काम से लौटने के बाद रात में नहाया था। नहाने के बाद लक्ष्मीदत्त तार में कपड़ा फैला रहे थे। उसमें करंट आ रहा था। बहन डाली ने पिता को करंट लगता देखा तो उन्हें बचाने भागी। इससे वह भी चिपक गई। मां नीलम ने चीख पुकार सुनी तो दोनों को बचाने भागी। इससे उसे भी करंट लग गया। तीनों झुलसकर वहीं गिर गए। 
तब तक लोगों की भीड़ लग गई। तीनों को आनन फानन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने लक्ष्मीदत्त व डाली को मृत घोषित कर दिया। जबकि, नीलम की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

पांच महीने की गर्भवती थी बेटी

बताया गया कि लक्ष्मीदत्त के परिवार में चार बेटियां व दो बेटे हैं। छोटा बेटा संदीप भारतीय सेना में है। जबकि, दूसरे नंबर की बेटी डाली की दो साल पहले देहात कोतवाली के उकेरा गांव में अजीत से शादी हुई थी। वह पांच महीने की गर्भवती थी। बड़ा बेटा प्रदीप एक चिकित्सक के साथ रहता है। बड़ी बेटी नैंसी शादीशुदा है। दो बेटियां रूबी व शुभी अभी छोटी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

 

One response to “तार से चिपके पिता को बचाने भागी बेटी… फिर मां को लगा करंट, दो की मौत; तीसरे की हालत नाजुक”

  1. Sheetal Sharma Avatar
    Sheetal Sharma

Leave a Reply to Sheetal Sharma Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *