‘विपक्ष को बहुत भारी पड़ेगा नारी शक्ति का अपमान’, महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने पर नड्डा ने बोला हमला ■ यह संविधान पर हमला था, जिसे हमने हरा दिया’, संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोले राहुल गांधी ■ 48 दिन बाद खुला होर्मुज: व्यापारिक जहाजों को आने-जाने की मिली छूट, ईरान ने किया एलान; ट्रंप ने कहा- शुक्रिया ■ राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया गया है ■ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है ■

Areawise News
फतेहपुर में बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत : टायर के नीचे आने से मौके पर हुई मौत, ड्राइवर गिरफ्तार
फतेहपुर में निजी बस की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल के सामने बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। हादसे में 55 वर्षीय सादिक सैयद की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली थाने के एसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि निजी बस बाइपास तिराहे से फतेहपुर शहर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान वार्ड नंबर 26 के रहने वाले सादिक सैयद साइकिल पर सवार था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सादिक बस के टायर के नीचे आ गया। एसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के परिजनों ने लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।