रामगढ़ शेखावाटी: राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर दुर्घटनाओं का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इसका मुख्य कारण आधी-अधूरी निर्मित सर्विस रोड़ पर गलत दिशा पर वाहनों का कारण मुख्य रूप से माना जा रहा है। फोरलेन निर्माण ने रामगढ़ बाईपास को दुर्घटना स्पॉट बना दिया है। आज सुबह खटीकान प्याऊ के पास चूरू की ओर से आने वाली तेज रफ्तार कार एक खच्चर गाड़ी से टकरा गई जिससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गाड़ी चालक व खच्चर बाल-बाल बच गए। चालक को मामूली चोटे आई। दूसरी ओर कार का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक द्वारा टक्कर के बाद नियंत्रण खोने से कार पलटती, इससे पहले ही वह रोड़ की साइड में जमाई गई मिट्टी में फंस कर रूक गई जिससे भारी हादसा होने से बचा।
जानकारी के अनुसार वार्ड 25 वाल्मिकी बस्ती निवासी रवि अपनी खच्चर गाड़ी पर पत्थर की पट्टियां लेकर चूरू की ओर जा रहा था। लोगों का कहना है कि वह रोड़ की गलत दिशा से जा रह था। इसी बीच सामने से चूरू की ओर से तेज गति से एक कार आ गई। कार चालक कार को रोक पाता उससे पहले ही टक्कर हो गई और जहां खच्चर गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई वहीं कार का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पलटती या अन्य कोई बड़ा हादसा होता, इससे पहले ही सडक़ के साइड में जमाई गई मिटï्टी में फंस कर रूक गई। टक्कर में खच्चर व गाड़ी चालक रवि दोनों ही बाल-बाल बच गये। हालांकि रवि की कमर में मामली चोटें आई बताते हैं।
घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा रवि के परिवार की महिलाएं व मोहल्ले वाले भी मौके पर पहुंच गए। खच्चर गाड़ी चालक मजदूर वर्ग का गरीब व्यक्ति है तथा मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। यह गाड़ी ही उसकी आजीविका का एकमात्र साधन थी।

