सीकर जिले की खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूट, मारपीट और अवैध हथियार रखने के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी खाटूश्यामजी में आने-जाने वाले यात्रियों के साथ लूट व मारपीट करता था।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 सितंबर को ड्यूटी अधिकारी श्यामलाल को सूचना मिली कि डुकिया गांव के महालक्ष्मी मंदिर के पास एक बदमाश खाटूश्यामजी आने-जाने वाले यात्रियों को परेशान कर रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान तेजपाल उर्फ तेजा (28) निवासी खाटूश्यामजी (सीकर) के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जिलेभर में लूट, मारपीट, अवैध हथियार रखने और चोरी करने जैसे संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए घर से फरार था। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिससे और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
खबरें और भी हैं…
🐄 गो-सम्मान आह्वान अभियान महायात्रा का भव्य स्वागत, गोसंरक्षण के लिए संकल्प
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती मनाई, होम्योपैथिक चिकित्सा है बिना साइड इफैक्ट के स्थाई इलाज की पद्धति
चूरू में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
धरने पर बैठे किसानों पर मधुमखियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में किसानों का चल रहा था विरोध प्रदर्शन
विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. हैनिमन जयन्ती 10 अप्रैल को
फतेहपुर में गोचर भूमि प्रकरण गरमाया, पिंजरापोल कमेटी ने ADG (विजिलेंस) को सौंपा ज्ञापन
एडीजी ने रामगढ़ शेखावाटी पुलिस थाना व फतेहपुर डीएसपी ऑफिस का निरीक्षण किया, संगठित अपराध, महिलाओं व बच्चों के विरूद्ध क्राइम पर विशेष निगरानी रखी जाए: एडीजी


Leave a Reply