सीकर जिले के फतेहपुर में जयपुर-बीकानेर हाईवे पर शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हरसावा गांव के पास टाटा सफारी और ऑटो की टक्कर में 6 लोग घायल हो गए।
घायलों में से तीन को सीकर रेफर किया गया। इनमें सीकर के कोलिंडा निवासी 45 वर्षीय मंजू देवी की हालत गंभीर थी। उन्हें सीकर से जयपुर रेफर किया गया। जयपुर में इलाज के दौरान शनिवार सुबह मंजू देवी की मौत हो गई।
श्राद्ध कार्यक्रम में आया था परिवार
मंजू देवी अपने पति श्रवण कुमार, बेटी और अन्य परिवारजनों के साथ फतेहपुर के सरदारपुरा गांव में अपनी मां के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं।
मंजू देवी के पति श्रवण कुमार ने बताया- उनकी गाड़ी खराब हो गई थी, इसलिए वो बस से फतेहपुर पहुंचे थे। तभी एक परिचित ऑटो चालक मिल गया जो लक्ष्मणगढ़ की तरफ जा रहा था। उसने उन्हें छोड़ने की बात कही। जिसके बाद वो ऑटो में बैठे गए कुछ दूर पर चलते ही हादसा हो गया।
सीकर में रोडवेजकर्मी बोले- कंडक्टर से मारपीट बर्दाश्त नहीं करेंगे:चूरू में कंडक्टर-ड्राइवर से मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
मानसिक रूप से कमजोर युवक की 3 बीघा जमीन हड़पी:आधार-बैंक अकाउंट में खुद के नंबर जुड़वाए: 4 ट्रांजैक्शन में 3.50 लाख हड़पे
स्व. महिपाल सिंह शेखावत की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, लादू सिंह सहनूसर का किया सम्मान
सफाई कर्मचारी भर्ती की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:वाल्मीकि समाज ने झाडू लेकर निकाला पैदल जुलूस, सौंपा ज्ञापन
सांड से टकराई बाइक, कॉन्स्टेबल का सिर फटा, मौत:पत्नी और बहन भी पुलिस में, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे सीपीआर दिया फिर भी नहीं बचे
सीकर में मोहर्रम पर्व से पहले छतों का ड्रोन सर्वे:एसपी ने रूट पर पैदल मार्च किया,बोले-छतों पर रखे मलबे को भी हटाया जाएगा- रेलवे का आज से नया नियम लागू:बिना टिकट पकड़े जाने पर लगेगा 500रुपए जुर्माना, रेलवे ने 13 साल बाद किया बदलाव


Leave a Reply