चूरू की सैनिक बस्ती में बुधवार को कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। वह अपनी मां को कलेक्ट्रेट सर्किल पर छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान एक डॉक्टर की कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद वार्ड 14 निवासी गिरीश (20) का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत गिरीश को गवर्नमेंट डीबी अस्पताल पहुंचाया। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। हादसे में गिरीश के सिर और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों ने आरोप लगाया कि कार ड्राइवर ने घायल युवक की मदद तक नहीं की।
दुर्घटना से जुड़ी अन्य खबरें….
-
हाईवे अथॉरिटी की अनदेखी: रामगढ़ बाईपास पर फिर ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला -
रामगढ़ शेखावाटी में NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, बड़ा हादसा टला -
पालास स्टैंड के पास सड़क हादसा, एक गंभीर घायल, चूरू रेफर -
दो बाइक की भिड़ंत, तीन लोग गंभीर घायल: रामगढ़ में हादसा, प्राथमिक इलाज के बाद डीबी अस्पताल चूरू रेफर -
फतेहपुर में चाइनीज डोर से बच्चे का पैर कटा:गली में खेलते समय पैर से लिपटा, कट लगने से नसें क्षतिग्रस्त -
फतेहपुर में घने कोहरे में स्कूल बस और एंबुलेंस भिड़ींं:ड्राइवर की मौत, एंबुलेंस में फंसा;बाल-बाल बचे बच्चे -
घर में 9 दिन बाद शादी, चाचा-भतीजे की मौत:तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक को मारी टक्कर; रिश्तेदारों को कार्ड बांटने जा रहे थे


Leave a Reply