फतेहपुर में चाइनीज डोर से बच्चे का पैर कटा:गली में खेलते समय पैर से लिपटा, कट लगने से नसें क्षतिग्रस्त

फतेहपुर में चाइनीज डोर से बच्चे का पैर कटा:गली में खेलते समय पैर से लिपटा, कट लगने से नसें क्षतिग्रस्त

फतेहपुर में चाइनीज डोर का कहर जारी है। सोमवार शाम को कस्बे के कागलिए कुएं के पास गली में खेलते समय 12 वर्षीय बच्चे शाहिद का पैर चाइनीज डोर से कट गया। गंभीर हालत में उसे राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसकी कटी हुई नसें जोड़ीं।

शाहिद पुत्र उमरदीन जब गली में खेल रहा था, तभी चाइनीज मांझा उसके पांव से लिपट गया। इससे उसकी टांग में गहरा कट लगा और नस कटने से खून बहने लगा। डॉक्टरों ने बताया कि डोर के कारण बच्चे की टांग की नसें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

कॉमरेड यासर सोलंकी ने बताया कि उन्होंने किसी तरह मांझे को शाहिद के पैर से अलग किया। इसके बाद शाहिद को तुरंत धानुका उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।

ये तीन दिनों में दूसरी घटना है। इससे पहले भी कस्बे में एक बच्चे का गला चाइनीज मांझे से कट गया था। पुलिस और नगर परिषद चाइनीज डोर बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

 

रविवार को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर धातु युक्त मांझा जब्त किया था। सोमवार को भी नगर परिषद की टीम ने बाजारों में चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *